फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Oil pipeline laying work stopped

Sonipat News: तेल पाइपलाइन बिछाने का रुकवाया काम

Tue, 28 Jan 2025 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Jan 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
Oil pipeline laying work stopped
गोहाना। गांव नूरनखेड़ा के पास किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए तेल पाइपलाइन बिछाने के कार्य को बंद कराया। किसानों ने पानीपत के बराबर अधिग्रहित जमीन का मुआवजा देने की मांग उठाई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अभिमन्यु पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी पाइपलाइन नहीं बिछाने देंगे। एक तेल कंपनी की ओर से पानीपत स्थित रिफाइनरी में तेल की आपूर्ति करने के लिए उपमंडल के विभिन्न गांवों के खेतों से पाइपलाइन बिछाई जा रही है। यह लाइन धनाना, बनवासा, कोहला, नूरनखेड़ा, गंगाना व अन्य गांवों से बिछाई जाएगी। कंपनी की ओर से किसानों को कलेक्टर रेट के अनुसार मुआवजा दिया जा रहा है। किसानों के अनुसार कंपनी ने गोहाना क्षेत्र में 22-28 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दे रही है जबकि पानीपत जिले में किसानों को 72 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जा रहा है। किसान पानीपत के किसानों के बराबर मुआवजे की मांग को लेकर भाजपा नेताओं से गुहार लगा चुके हैं। सोमवार को किसानों ने गांव कोहला में धरनास्थल पर पंचायत की। इसके बाद किसानों ने गांव नूरनखेड़ा पहुंचकर पाइपलाइन बिछाने का काम बंद करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed