{"_id":"6687458ac48d45d92b018a14","slug":"officials-who-do-not-take-interest-in-resolving-complaints-will-be-punished-sonipat-news-c-197-1-snp1003-120718-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शिकायतों का समाधान करने में रुचि नहीं लेने वाले अधिकारी नपेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शिकायतों का समाधान करने में रुचि नहीं लेने वाले अधिकारी नपेंगे
Fri, 05 Jul 2024 06:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद भी कई अधिकारी काम नहीं करते। इसके चलते शिकायतकर्ताओं को कई दिन तक कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं। उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिए कि जो अधिकारी शिकायतों का समाधान करने में रुचि नहीं लेते, उन पर सख्त कार्रवाई हो। मंत्री ने अधिकारियों को आगाह किया कि शिकायतों पर लीपापोती न की जाए अन्यथा वह खुद कार्रवाई करेंगे।
बिजली मंत्री वीरवार को लघु सचिवालय में हुई जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। बैठक के दौरान 21 परिवाद रखे गए, इसमें से 15 का समाधान किया गया। गांव भंडेरी निवासी अमित को फसल खराबे का मुआवजा न मिलने की शिकायत पर मंत्री ने संबंधित बीमा कंपनी पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। गांव खानपुर कलां निवासी हरिओम के घर में तुरंत बिजली का कनेक्शन देने के मामले में एसडीएम को जांच कर समाधान का आदेश दिया। बैठक में कुंडली के एक शिकायतकर्ता के न पहुंचने पर उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने शिकायतकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही। मंत्री ने एसीपी मुकेश जाखड़ को निर्देश दिए कि वह इस तरह के मामले में सख्त कार्रवाई करें। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुबह और छुट्टी के समय स्कूलों के बाहर पीसीआर खड़ी करें। विधायक जगबीर मलिक, जयवीर सिंह, सुरेंद्र पंवार, निर्मल चौधरी व इंदुराज नरवाल को पानी निकासी के लिए मंथन की सलाह दी।
इन शिकायतों की हुई सुनवाई
सेक्टर-12 पार्ट-4 निवासी दीपक शर्मा की शिकायत थी कि शहर की अधिकतर स्ट्रीट लाइट खराब हैं। निगमायुक्त विश्राम मीणा ने बताया कि कि 2.5 करोड़ रुपये का टेंडर हो चुका है, 10 हजार लाइट आनी है।
विज्ञापन
-प्रेम नगर निवासी राजेश कुमारी की कब्जा हटवाने की शिकायत पर मंत्री ने अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी बनाई। कमेटी में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति के तीन सदस्यों को लेने के आदेश दिए।
गढ़ी घसीटा निवासी बिमला देवी ने शिकायत रखी कि उनके बेटे का चिराग योजना के तहत कालूपुर के स्कूल दाखिला करवाया है। दाखिले के समय 2000 रुपये पंजीकरण फीस जमा कराई थी। अब स्कूल प्रबंधन बच्चे की फीस जमा कराने के लिए दबाव डाल रहा है।
-गांव बड़वासनी निवासी अनिल ने बताया कि उनकी दो बेटियों को स्कूल बस से लेकर जाने में स्कूल प्रबंधन लापरवाही कर रहा है। मंत्री ने एडीसी को जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
-गोहाना निवासी सरदार राज सिंह ने गोहाना-जींद रेलवे अंडरब्रिज के नीचे पानी भरने की शिकायत की।
जुआं गांव निवासी संदीप ने जठेड़ी में कलिंगा फैक्टरी के सामने अवैध तरीके से चलाई जा रही मीट की दुकानों को बंद करवाने की मांग की।
-युद्धवीर सिंह गोहाना रोड आरओबी पर सीढि़यां बनाने का मुद्दा उठाया।
मंत्री बोले- शिकायत लिखित में दे दो, अब सुनेंगे नहीं
बैठक के दौरान खरखौदा शास्त्री नगर निवासी एवं भ्रष्टाचार विरोध व सामाजिक उत्थान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनिवास पाराशर ने नगर पालिका में भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया तो बिजली मंत्री ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा, उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं की। पाराशर कहा कि वह नपा में भ्रष्टाचार व खरखौदा में भूमाफिया को लेकर 15 अप्रैल 2023 को 15 बिंदुओं पर शिकायत दे चुके हैं। इसके बाद 9 बिंदुओं पर 16 जून 2023 को ज्ञापन देकर 10 जुलाई 2023 से तीन दिन नपा कार्यालय में धरना दे चुके हैं। नपा सचिव से लेकर तहसीलदार, एसडीएम, उपायुक्त, प्रधान सचिव व मुख्यमंत्री तक को ज्ञापन भेजा गया है, लेकिन शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।