{"_id":"661d6a41bbe34107bf095e2f","slug":"officials-took-to-the-streets-and-many-schools-declared-holidays-sonipat-news-c-197-1-snp1002-116890-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सड़कों पर उतरे अधिकारी तो कई स्कूलों ने की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सड़कों पर उतरे अधिकारी तो कई स्कूलों ने की छुट्टी
Mon, 15 Apr 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
सोेनीपत के गन्नौर स्थित रौनक पब्लिक स्कूल बस में कमियों को दुरुस्त करवाते हुए। संवाद
सोनीपत। शिक्षा विभाग की तरफ से सुरक्षित वाहन नीति को लेकर बरती गई सख्ती का असर दिखने लगा है। अधिकारियों ने जब सोमवार को जांच शुरू की तो कई निजी स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्कूलों की बसें बच्चों को लाने ही नहीं पहुंची जिससे इंतजार के बाद बच्चे घर लौट गए। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि अधूरे मानकों के साथ स्कूल वाहनों को सड़क पर नहीं उतरने दिया जाएगा।
महेंद्रगढ़ के कनीना हादसे के बाद से सरकार व शिक्षा विभाग नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्ती बरत रही है। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता मंजूर नहीं है। इसलिए सभी स्कूलों को अपने वाहनों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। यही कारण है कि सोमवार को कई स्कूलों ने अपने वाहनों को गैराज में ले जाकर दुरुस्त करवाया।
भाजपा नेता राजीव जैन से मिले वैन संचालक, मांगी राहत
प्रशासन की सख्ती व परिवहन विभाग की ओर से स्कूल वैन संचालकों पर कसे जा रहे शिकंजे से परेशान वैन चालकों ने सोमवार को भाजपा नेता राजीव जैन से मिलकर परेशानियां बताईं। राजीव जैन ने परिवहन मंत्री असीम गोयल व अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर नाजायज परेशान ना करने का आग्रह किया। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वैन चालक 6-7 क्षमता वाले वाली वैन में 20 -20 बच्चों को बैठाकर ले जाते हैं। ज्यादातर वैन सीएनजी गैस से चलती हैं। बच्चों को सीएनजी सिलिंडर पर बनाई सीट पर बैठा दिया जाता है, जो खतरे से खाली नहीं है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि किसी को नाजायज परेशान नहीं किया जाएगा। क्षमता से ज्यादा बच्चे न बैठाएं तो हमें कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
वैन चालकों ने बताई यह मजबूरी
वैन चालकों ने कहा कि क्षमता से ज्यादा बच्चे बैठाना हमारी मजबूरी है। बच्चों के अभिभावक समय से पहले स्कूल भेजने से कतराते हैं, अन्यथा हम दो चक्कर भी करने को तैयार हैं। हमारी गाड़ियां को जब्त कर कई हजार रुपयों के चालान किए जा रहे हैं। इसी तरह सख्ती रही तो मजबूरन काम छोड़ना पड़ेगा। सैंकड़ों परिवार भुखमरी के कगार पर आ जाएंगे। भाजपा नेता को ज्ञापन देने वालों में प्रेम सिंह सैनी, राजबीर सफियाबाद, राजेश कुमार, संदीप कुमार, जितेंद्र सरोहा, सुमित, सुरेंद्र सिंह, नीरज पांचाल, गौरव, दिनेश, गोबिंद शर्मा, मुकेश मौजूद रहे।