{"_id":"68a4e3e8e46def37790ba31f","slug":"officials-should-complete-the-construction-of-mps-soon-puneet-sonipat-news-c-197-1-snp1003-140957-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपीएस का निर्माण जल्द पूरा कराएं अधिकारी: पुनीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपीएस का निर्माण जल्द पूरा कराएं अधिकारी: पुनीत
Wed, 20 Aug 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। नगर निगम के वार्ड नंबर 8 से पार्षद एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुनीत राई ने मंगलवार को वार्ड में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
वार्ड के गांव राई व लिवान में बेहतर पानी की निकासी के लिए 17.48 करोड़ से एमपीएस का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही यहां से पानी की निकासी सीधे एसटीपी राठधना में किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से सीवर लाइन डाली जा रही है।
उन्होंने नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता सचिन राठी को जल्द ही निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जिससे आमजन को परेशानी से निजात मिल सके। संबंधित अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि बारिश का सीजन खत्म होने ही कार्य रफ्तार पकड़ेगा। इसके बाद जल्द ही निर्माण कार्य पूरा करके ग्रामीणों को पानी निकासी से राहत दिलाई जाएगी।