फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Officers of three departments received awards for their excellent contribution in GIS survey

Sonipat News: जीआईएस सर्वे में बेहतर योगदान देने पर तीन विभागों के अधिकारियों को मिला अवाॅर्ड

Thu, 26 Dec 2024 12:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Dec 2024 12:00 PM IST
विज्ञापन
Officers of three departments received awards for their excellent contribution in GIS survey
सोनीपत। लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र में बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम के दौरान खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बेहतर काम करने वाले अधिकारियों को सुशासन अवाॅर्ड से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 472 योजनाओं को ऑनलाइन कर भ्रष्टाचार खत्म करने का काम किया है। उन्होंने पुरस्कृत अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों के कारण घर बैठे लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है और प्रत्येक वर्ग आज विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व सीवर लाइन का भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) सर्वे करने वाले अधिकारियों को सुशासन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस सर्वे के दौरान पेयजल व सीवर लाइन की स्थिति जानी और पोर्टल पर ऑनलाइन किया गया। सर्वे में यह दिखाया गया है कि किस कॉलोनी में सीवर व पेयजल लाइन है। यह सर्वे दो साल में पूरा किया गया। इसमें नगर निगम, जनस्वास्थ्य विभाग व हुडा का सहयोग रहा। ऐसे में नगर निगम के कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता पवन कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता नवीन गोयत व मोहम्मद आशिक व हरियाणा अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (हरसेक) के निदेशक सुल्तान को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन

गांव आहुलाना स्थित चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल की प्रबंधक अंकिता वर्मा और मुख्य लेखा अधिकारी जितेंद्र शर्मा को सुशासन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दोनों अधिकारियों को यह सम्मान चीनी मिल में किसानों के लिए सहकारिता विभाग की योजनाओं को धरातल पर लागू करवाने व अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है। चीनी मिल में अब तक 4.32 लाख गन्ना पेराई किया जा चुका है। इनमें से अब तक 15.55 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। मिल पांच साल में किसानों को गन्ने का भुगतान करने में भी अव्वल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तृतीय पुरस्कार से परिवार पहचान पत्र के सफल क्रियान्वयन को लेकर डीसीआरआईएम प्रवीण मेहता, अजमेर व सचिन दहिया को सम्मानित किया। इससे पहले राज्यमंत्री गौरव गौतम ने स्वतंत्रता सेनानी पं. मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया। राज्यमंत्री, अधिकारियों व कर्मचारियों ने गुरुग्राम में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। इस मौके पर विधायक निखिल मदान, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक, डीसीपी नरेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आलराउंडर अंबाला छावनी निवासी युवा कप्तान युवराज

आलराउंडर अंबाला छावनी निवासी युवा कप्तान युवराज- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed