फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Officer should resolve the complaint otherwise action will be taken: DC

अधिकारी शिकायत का करें निवारण : डीसी

Mon, 28 Apr 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 28 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Officer should resolve the complaint otherwise action will be taken: DC
सोनीपत। सीएम विंडो, जनसंवाद, सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रैकर (एसएमजीटी) व समाधान शिविर से संबंधित लंबित शिकायतों की उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने रविवार को कैंप कार्यालय में समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का समय पर निवारण करें। जिससे लोगों को समस्याओं से राहत मिल सके। शिकायत का निवारण करने के साथ ही पोर्टल पर अपनी एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) अपडेट करवाएं। इस कार्य में ढिलाई सहन नहीं की जाएगी। लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जो विभाग अपने से संबंधित शिकायत पर जो भी कार्रवाई करता है उसकी एटीआर अवश्य अपलोड करे। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित शिकायतों की अधूरी एटीआर भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि अगर पोर्टल में किसी त्रुटि को लेकर मुख्यालय स्तर पर कार्रवाई की जानी है तो उसके बारे में उनको जरूर अवगत करवाएं, ताकि उस त्रुटि को जल्द दूर किया जा सके। संबंधित अधिकारी प्रतिदिन पोर्टलों पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed