फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Obstruction in development: 'Brake' of code of conduct on construction of nine out of ten roads in Kharkhoda area

विकास में रुकावट : खरखौदा हलके की दस में से नौ सड़कों के निर्माण पर आचार संहिता का ‘ब्रेक’

Wed, 28 Aug 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 28 Aug 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Obstruction in development: 'Brake' of code of conduct on construction of nine out of ten roads in Kharkhoda area
सोनीपत के खरखौदा में गोहाना-सिसाना रोड की खस्ताहालत। संवाद
सोनीपत। विधानसभा चुनावों के चलते आचार संहिता लगने से जिलाभर में होने वाले विकास कार्यों पर ब्रेक लग गए हैं। हलका खरखौदा में विधायक कोटे के तहत दूसरे चरण में शुरू होने वाला दस सड़कों के सुधार का कार्य भी आचार संहिता की भेंट चढ़ चुका है। इन दस सड़कों पर 13 करोड़ 79 लाख 4 हजार रुपये की राशि से पुनर्निमाण व मरम्मत का कार्य किया जाना था। अब मुख्यालय ने दस में से नौ सड़कों के अलाॅटमेंट लेटर को रोक लिया है। लोगों को इन सड़कों के सुधार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने हलके की दस सड़कों की मरम्मत व पुनर्निमाण कार्य के लिए मुख्यालय को अलॉटमेंट लेटर के लिए लिखा था। मुख्यालय ने आचार संहिता लगने से पहले सिर्फ एक मार्ग की अलाॅटमेंट को जारी किया है। ऐसे में शेष नौ सड़कों पर चुनावी प्रक्रिया के बाद ही सड़कों के सुधार का कार्य शुरू किया जाएगा। हालांकि अलॉटमेंट लेटर मिलने से पहले विभाग सड़कों की टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर चुका है। कार्य को शुरू करने के लिए केवल मुख्यालय से मंजूरी का इंतजार किया जा रहा था। दस सड़कों पर एक से 28.60 किलोमीटर तक मरम्मत व पुनर्निमाण का कार्य किया जाना है। गड्ढों के कारण खस्ताहाल हो चुकी सड़कों पर वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

काफी समय से खस्ताहाल सड़कों पर वाहन चालक व ग्रामीण आवागमन में हिचकोले खाने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं, ज्यादा गड्ढे होने से हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़कों के सुधार के लिए वह कई बार अधिकारियों को शिकायत कर समाधान की गुहार लगा चुके हैं। वहीं, अधिकारी भी अलॉटमेंट लेटर मिलने की राह तक रहे थे, ताकि टेंडर व अलॉटमेंट के बाद सड़कों पर पुनर्निमाण व मरम्मत का कार्य जल्द शुरू करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरखौदा सहित इन 20 गांवों के लोग परेशान
लोक निर्माण विभाग की ओर से दस सड़कों की मरम्मत के बाद खरखौदा सहित 18 से 20 गांवों के लोगों का आवागमन सुगम हो सकता था। इनमें गांव सिसाना, सिलाना, मौजमनगर, रिढ़ाऊ, फरमाना, फरमाना माजरा, भैंसवाल, गोरड़, पाई किड़ोली, छिनौली, मटिंडू, मोरखेड़ी, झरोठी, सिसाना, गढ़ी सिसाना, हसनगढ़, नकलोई, बिधलान व सलीमसर माजरा शामिल हैं। अलाॅटमेंट लेटर नहीं मिलने से सड़कों के सुधार के लिए वाहन चालकों सहित ग्रामीणों को काफी इंतजार करना पड़ेगा।

इस मार्ग का मिला अलॉटमेंट लेटर
सड़क का नाम लंबाई (किलोमीटर)

गोहाना-सिसाना रोड 28.60
आचार संहित से इन सड़कों का रूका कार्य
खुर्मपुर से सोहटी वाया पाई किड़ौली 6.95

खरखौदा-मटिंडू-मोरखेड़ी रोड 13.45

सोहटी-कुतबगढ़ से दिल्ली बॉर्डर रोड 0.54

सिसाना-हसनगढ़ रोड 8.80

नकलोई से बिधलान-सलीमसर माजरा रोड 1.82

नाहरा वाल्मीकि चौपाल से हलालपुर 0.76
निजामपुर रोड 1.45

गढ़ी सिसाना से सिसाना समचाना रोड 2.10

गांव झरोठी रोड 1.85

वर्जन
लोक निर्माण विभाग की ओर से खरखौदा हलके की दस सड़कों के पुनर्निमाण व मरम्मत कार्य के लिए मुख्यालय को अलॉटमेंट लेटर के लिए लिखा गया था। आचार संहिता लगने से पहले सिर्फ एक मार्ग का ही अलॉटमेंट लेटर मिला है। विभाग सभी सड़कों की टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर चुका है। फिलहाल अलॉटमेंट मिलने तक नौ सड़कों पर कार्य शुरू नहीं करवाया जा सकता।
- अनिल चहल, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed