फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Observer held a meeting of Congress workers, stressed on eliminating factionalism

Sonipat News: ऑब्जर्वर ने ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, गुटबाजी मिटाने पर दिया जोर

Thu, 19 Jun 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Observer held a meeting of Congress workers, stressed on eliminating factionalism
फोटो : 34 : खरखौदा में कार्यकर्ताओं की बैठक लेतीं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की आब्जर्वर एवं सांस
खरखौदा। संगठन सृजन अभियान के तहत बुधवार को खरखौदा के वाल्मीकि आश्रम में कांग्रेस की जनसंवाद बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के हरियाणा में संगठन को खड़ा करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ऑब्जर्वर एवं सांसद प्रो. वर्षा गायकवाड़ ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया।
विज्ञापन

बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक, ब्लाॅक व बूथ स्तर के कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने संगठन खड़ा करने को लेकर अपना पक्ष रखा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस का वर्कर पहले भी मजबूत था और आज भी है, विधानसभा में कार्यकर्ताओं की वजह से नहीं बल्कि नेताओं की वजह से हार हुई।
विज्ञापन

कांग्रेस को मजबूत करना है तो कार्यालय खोले जाएं, नियमित रूप से बैठक की जाएं और हलके की समस्याओं को हर स्तर पर उठाने का काम हो। इस पर कार्यकर्ता बोले कि यह तो हाईकमान भी मान चुका है कि हरियाणा में कांग्रेस मजबूत है, लेकिन गुटबाजी हावी है, ऐसे में इसे ही खत्म करने पर काम हो। इसके बाद शीर्ष नेतृत्व जिसे भी कमान सौंपेगा, कार्यकर्ताओं को उसकी अगुवाई मंजूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि दरबारी घोड़े और कान के कच्चों को प्रधान न बनाया जाए, हमें सूटकेस उठाने वाले नहीं चाहिए, जंगी घोड़े मैदान में उतारने का काम कांग्रेस को करना होगा। इसके बाद आब्जर्वर ने अकेले में भी वर्करों व कांग्रेस नेताओं के पक्ष जाने। इसके बाद सांसद ने कहा कि हम कार्यकर्ताओं के विचार ले रहे हैं, जिसे हाईकमान के पास पहुंचाया जाएगा।
संगठन के न होने से चुनाव के दौरान भी परेशानी आई, ऐसे में अब संगठन को खड़ा करने के लिए काम किया जा रहा है। हम सबको साथ लेकर संगठन को खड़ा करेंगे। गुटबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की राय इसी लिए ली जा रही है, भाजपा की तरह हम पदाधिकारी थोपने का काम नहीं करते, संगठन खड़ा करने में वक्त बेशक लगा है, लेकिन कार्यकर्ताओं के मन का नेता उनका नेतृत्व करेगा।

पार्टी में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मन भेद नहीं होना चाहिए, जो पार्टी को आगे बढ़ा सके, पार्टी उस पर निर्णय लेगी। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जयवीर सिंह, पूर्व विधायक पदम सिंह, सुखबीर फरमाणा के अलावा जोगिंद्र दहिया, सुनील दहिया, कर्नल रोहित, बिजेंद्र उर्फ गोखी आदि इस दौरान मौजूद रहे। जबकि शाम को सोनीपत में कांग्रेस भवन में राई हलके के कार्यकर्ताओं के साथ आब्जर्वर ने बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed