फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Objectionable message case...assistant professor stripped of responsibilities

आपत्तिजनक मैसेज प्रकरण : सहायक प्राध्यापक से छीनीं जिम्मेदारियां

Mon, 04 May 2026 08:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 04 May 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
Objectionable message case...assistant professor stripped of responsibilities
व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोप, सात दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश
विज्ञापन

आंतरिक शिकायत समिति जांच में जुटी, निष्पक्ष जांच का भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में महिला कर्मचारी की तरफ से दर्ज कराई गई यौन उत्पीड़न की शिकायत पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सहायक प्राध्यापक को सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से छीन ली हैं।
कुलपति अशोक कुमार ने जांच आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) को सौंप दी है। समिति को सात दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। शिकायत के अनुसार सहायक प्राध्यापक पर आरोप है कि उन्होंने देर रात व्हाट्सएप के माध्यम से महिला कर्मचारी को आपत्तिजनक संदेश भेजे।
विज्ञापन

महिला ने मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और उनकी सामाजिक व पेशेवर छवि को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने मामले को गोपनीय रखने की मांग की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अन्नू की अध्यक्षता में गठित आंतरिक शिकायत समिति को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच की पारदर्शिता बनाए रखने और शैक्षणिक माहौल पर किसी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव न पड़े इसके मद्देनजर आरोपी सहायक प्राध्यापक को सभी दायित्वों से अस्थायी रूप से अलग किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने तक वह किसी भी शैक्षणिक या प्रशासनिक कार्य में शामिल नहीं रहेगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने दो टूक कहा है कि परिसर में किसी भी प्रकार के यौन उत्पीडऩ या अमर्यादित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षित और सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

वर्जन
विश्वविद्यालय में यौन उत्पीड़न को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरी कराई जाएगी। -अशोक कुमार, कुलपति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed