फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nutritious diet is necessary for a healthy nation: Prof. Sudesh

स्वस्थ राष्ट्र के लिए पौष्टिक आहार जरूरी : प्रो. सुदेश

Sat, 19 Oct 2024 04:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 19 Oct 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Nutritious diet is necessary for a healthy nation: Prof. Sudesh
फोटो 08- सोनीपत के गांव खानपुर कलां ​स्थित बीपीएस महिला विवि में विश्व खाद्य दिवस पर आयोजित छा
गोहाना। गांव खानपुर कलां में भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में खाद्य और पोषण विभाग की तरफ से विश्व खाद्य दिवस मनाया गया। विभिन्न गतिविधियों में छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं को वैश्विक भूख, खाद्य सुरक्षा तथा टिकाऊ कृषि के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश ने कहा कि भोजन केवल हमारी जरूरत नहीं, बल्कि एक अधिकार है। एक स्वस्थ और पोषित राष्ट्र के निर्माण के लिए पौष्टिक आहार जरूरी है। खाद्य सुरक्षा के लिए कार्य करना सबकी जिम्मेदारी है। इस वर्ष के विश्व खाद्य दिवस की थीम बेहतर जीवन और बेहतर भविष्य के लिए भोजन का अधिकार है। जिस पर विवि में भाषण व काव्य पाठ प्रतियोगिताओं कराई गई।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं पोषक खानपान के प्रति जागरूकता का संदेश देता एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। एमएससी प्रथम व द्वितीय वर्ष की छात्राओं व विभाग की शोधार्थियों ने पोषक व्यंजन भी तैयार किए। बीएससी गृह विज्ञान तृतीय वर्ष की छात्राओं ने प्राध्यापिकाओं डॉ. कल्पना व प्रीति धनखड़ के मार्गदर्शन में स्टॉल भी लगाया, जहां उन्होंने शाकाहारी कटलेट व जलजीरा बनाया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. वीना, प्रो. बीनु तंवर, डॉ. परविंदर कौर व प्रीति धनखड़ सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed