{"_id":"66b10a061c133607940292e8","slug":"nursing-officers-will-go-on-strike-in-the-medical-college-tomorrow-sonipat-news-c-197-1-snp1003-122538-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कल मेडिकल काॅलेज में नर्सिंग अधिकारी करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कल मेडिकल काॅलेज में नर्सिंग अधिकारी करेंगे हड़ताल
Mon, 05 Aug 2024 10:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
गोहाना(सोनीपत)। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कालेज में नर्सिंग एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को नर्सिंग स्टाफ ने एक शिफ्ट में ड्यूटी की और दो शिफ्टों का बहिष्कार किया। दोपहर 3 बजे के बाद धरना दिया गया। नर्सिंग स्टाफ ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से मांगें पूरी न करने पर बुधवार को हड़ताल करेगा। मांगें पूरी नहीं होने पर वीरवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
एसोसिएशन की अध्यक्ष शर्मिला, महासचिव सुमेत कुमारी, सह सचिव रविकांत, उपाध्यक्ष अनिल ने कहा कि राज्य सरकार नर्सिंग अधिकारियों को केंद्र के समान अलाउंस 7200 रुपये दिया जाए। नर्सिंग अधिकारी को ग्रुप सी से ग्रुप बी में शामिल किया जाए। इसके साथ में विभाग में डिप्टी डायरेक्टर व असिस्टेंट डायरेक्टर नर्सिंग के पद को भरने की मांग है। नर्सिंग स्टाफ ने 2 अगस्त को सामूहिक अवकाश लेकर विरोध दर्ज कराया था।