फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nurseries will start after five days, preparations intensified

Sonipat News: पांच दिन बाद शुरू होंगी नर्सरियां, तैयारियां तेज

Wed, 27 Mar 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 27 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Nurseries will start after five days, preparations intensified
सोनीपत। जिले में 1 अप्रैल से खेल नर्सरियां शुरू की जाएंगी। इसके लिए खेल विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस कड़ी में खेल अधिकारी नर्सरियों के लिए आवेदन करने वाले सरकारी, निजी शिक्षण संस्थान, निजी खेल संस्थान व ग्राम पंचायतों में जाकर निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन


खेल अधिकारियों की मानें तो खेल नर्सरियों की जांच प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। जांच के बाद संबंधित संस्थानों को खेल नर्सरियां आवंटित की जाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि जिले में सरकारी प्रशिक्षकों को नर्सरी आवंटित हो चुकी हैं। नर्सरी के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल के आधार पर चयन कर लिया गया है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं व अभ्यास प्रदान कराने के लिए सरकार ने इस योजना को शुरू किया है। निरीक्षण के दौरान जिला खेल अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि संस्थानों के पास खेल की आधारभूत संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर), सही खेल उपकरण, योग्य प्रशिक्षक और खिलाड़ियों की संख्या पूरी हो। कोई भी संस्थान या प्रशिक्षक किसी खिलाड़ी से फीस नहीं ले सकता। प्रत्येक खेल नर्सरी में कम से कम 20 व ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ी होने चाहिए। इनका रोजाना सुबह दो घंटे व शाम को तीन घंटे अभ्यास कराना अनिवार्य हैं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को मिलती हैं ये सुविधाएं

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी खेल नर्सरी की योजना के तहत खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास व रहन सहन की सुविधा प्रदान की जाती हैं। प्रत्येक नर्सरी में 25-25 खिलाड़ियों को उनकी खेल प्रतिभा को देखते हुए भर्ती किया जाता है। प्रदेश सरकार की तरफ से 8 से 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 रुपये व 15 से 19 आयु वर्ग को 2000 रुपये प्रति माह खुराक भत्ता भी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

जिले में एक अप्रैल से खेल नर्सरियां शुरू की जाएंगी। इसके लिए खेल विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। नर्सरियों के लिए आवेदन करने वाले सरकारी, निजी शिक्षण संस्थान, निजी खेल संस्थान व ग्राम पंचायतों की जांच की जा रही हैं। इसके बाद उन्हें नर्सरियां आवंटित की जाएंगी।

- देवेंद्र सिंह दहिया, प्रशिक्षक खेल विभाग सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed