{"_id":"64c8bc3f9c5fdf6d100f6b95","slug":"nuh-violence-alert-in-haryana-sonipat-police-administration-imposed-section-144-ban-on-gathering-in-public-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh Violence: हरियाणा में अलर्ट, सोनीपत पुलिस शासन ने धारा 144 लगाई, सार्वजनिक स्थानों पर एकत्रित होने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh Violence: हरियाणा में अलर्ट, सोनीपत पुलिस शासन ने धारा 144 लगाई, सार्वजनिक स्थानों पर एकत्रित होने पर रोक
Tue, 01 Aug 2023 01:33 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 01 Aug 2023 01:33 PM IST
सार
सोनीपत पुलिस ने धर्म विशेष के धार्मिक स्थलों पर निगरानी के साथ ही सुरक्षा बढ़ा दी है। पिछले दिनों बहालगढ़ रोड स्थित कॉलोनी में धार्मिक स्थल को लेकर लगातार बयानबाजी हुई थी। वहां पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नूंह में हिंसा के बाद सोनीपत पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर आ गया है। डीसीपी मुख्यालय वीरेंद्र सिंह ने सोनीपत में धारा-144 लगा दी है। यह आदेश 20 अगस्त तक जारी रहेंगे। सडक़ों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगा दी है। चार से अधिक लोगों के एक साथ चलने पर रोक लगाई है। वहीं पुलिस ने बहालगढ़ रोड स्थित बस्ती में मस्जिद के बाहर पुलिस की सुरक्षा लगा दी है। किसी भी असामाजिक तत्व को शांति भंग नहीं करने दी जाएगी। साथ ही किसी भी कार्यक्रम के आयोजन के लिए पुलिस की अनुमति लेना आवश्यक है। बिना अनुमति के कोई कार्यक्रम नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने धर्म विशेष के धार्मिक स्थलों पर बढ़ाई सुरक्षा
पुलिस ने धर्म विशेष के धार्मिक स्थलों पर निगरानी के साथ ही सुरक्षा बढ़ा दी है। पिछले दिनों बहालगढ़ रोड स्थित कॉलोनी में धार्मिक स्थल को लेकर लगातार बयानबाजी हुई थी। वहां पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
हथियार व डंडे लेकर चलने पर पाबंदी
पुलिस प्रशासन ने डंडे व हथियार लेकर चलने पर पाबंदी लगा दी है। हथियारों का प्रदर्शन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है।
सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ाई
पुलिस ने सोशल मीडिया की निगरानी भी बढ़ा दी है। अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती की जाएगी। किसी के भी आपत्तिजनक मैसेज वायरल करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
पुलिस के अधिकारी पूरी तरह नजर बनाए हैं। शांति बनाए रखने में सभी से सहयोग मांगा गया है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। धारा-144 लगा दी गई है। सुरक्षा को लेकर सभी प्रबंध किए गए हैं। -सतीश बालन, पुलिस आयुक्त सोनीपत>