{"_id":"67229a4e161dc8ef5a0ff7e9","slug":"nss-volunteers-welcomed-sonipat-news-c-197-1-snp1007-126969-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एनएसएस स्वयंसेविकाओं का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एनएसएस स्वयंसेविकाओं का किया स्वागत
Thu, 31 Oct 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो 12- सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य विपाशा अग्रवाल व अन्य के साथ एनएसएस स्
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेविका स्नेहा का गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित होने पर स्वागत किया गया। स्नेहा का चयन 14 से 23 अक्तूबर तक जयपुर स्थित विवेकानंद ग्लोबल विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के माध्यम से किया गया है।
प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने छात्रा काे बधाई देते हुए कहा कि स्नेहा ने न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्नेहा ने बताया कि चयनित स्वयंसेविकाओं ने नेतृत्व कौशल, सामुदायिक सेवा, अनुशासन, संस्कृति व राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में भाग लिया था। शिविर में चयनित होने पर एनएसएस समन्वयक व क्षेत्रीय निदेशक ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. नीलम देसवाल ने बताया कि स्नेहा एक सक्रिय स्वयंसेविका हैं। उन्होंने पर्यावरण प्रदूषण, सड़क सुरक्षा, मतदान जागरूकता अभियान कार्यक्रमों में शामिल होकर समाज को जागरूक किया है। छात्रा को बनीता व पूनम ने बधाई दी है।