{"_id":"666dcf45bcfcb3284403bddd","slug":"nri-old-woman-returned-from-america-after-meeting-her-son-and-daughter-dies-sonipat-news-c-197-1-snp1001-119747-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: NRI बेटा-बेटी से मिलकर अमेरिका से लौटी वृद्धा की घर पर मौत, पड़ोसी को बदबू आई तो पुलिस को बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: NRI बेटा-बेटी से मिलकर अमेरिका से लौटी वृद्धा की घर पर मौत, पड़ोसी को बदबू आई तो पुलिस को बताया
Sat, 15 Jun 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:16 PM IST
सार
शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत दो-तीन दिन पहले हुई है। पड़ोसियों को बदबू आई तो सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत के प्रभु नगर में वृद्धा का शव घर के अंदर मिला है। शव सोफे पर मिला है। महिला एक सप्ताह पहले एनआरआई बेटा-बेटी से मिलकर अमेरिका से लौटी थीं।
विज्ञापन
प्रभु नगर निवासी राज वर्मा (85) के पति की मौत कई साल पहले हो चुकी है। इसके बाद वह बेटे और बेटी के पास अमेरिका में रह रही थी। राज वर्मा एक सप्ताह पहले ही अमेरिका से प्रभु नगर स्थित लौटी थीं। करीब चार दिन पहले पड़ोसियों से उनकी बातचीत भी हुई थी। अब दो-तीन दिन से वह दिखाई नहीं दे रही थी। पड़ोसन छत पर टंकी में पानी देखने के लिए चढ़ी तो उसे घर के अंदर से बदबू आई। उसने आसपास के लोगों को अवगत कराया।
विज्ञापन
घर का मुख्य दरवाजा भी अंदर से बंद था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो राज वर्मा कमरे में रखे सोफे पर मृत पड़ी थी। मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। महिला की मौत करीब दो-तीन दिन पहले होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
फिलहाल मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। थाना शहर के जांच अधिकारी दलजीत का कहना है कि महिला के रिश्तेदारों और बेटे-बेटी को भी अवगत कराया। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।