फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now Vinesh Phogat in discussion with NADA's notice

Sonipat News: अब नाडा के नोटिस से चर्चा में विनेश फोगाट

Fri, 14 Jul 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 14 Jul 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Now Vinesh Phogat in discussion with NADA's notice
खरखौदा । अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) की तरफ से नोटिस मिला है। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन को लेकर लाइमलाइट में रहीं विनेश नोटिस के बाद फिर से सुर्खियों में हैं। नाडा अधिकारी ने उनके निवास पर विजिट के दौरान उनके गैरहाजिर मिलने पर नोटिस दिया है। जिसका जवाब दो सप्ताह में देना होगा।
विज्ञापन


डोपिंग नियंत्रण अधिकारी ने 27 जून को नाडा के नियम के अनुसार विनेश के खरखौदा स्थित प्रताप कॉलोनी निवास स्थान का दौरा किया था। उस समय विनेश फोगाट उन्हें नहीं मिली थीं। कहा जा रहा है कि अधिकारी ने उनसे फोन पर संपर्क का प्रयास किया तो संपर्क नहीं हुआ। अधिकारी ने इंतजार के बाद उनके पति पहलवान सोमवीर राठी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला। नियम के उल्लंघन करने पर विजिट करने वाले अधिकारी अंकुश गुप्ता की रिपोर्ट पर नाडा ने नोटिस देकर जवाब मांगा है। कहा जा रहा है कि विनेश फोगाट दिसंबर, 2022 से पंजीकृत परीक्षण पूल (आरटीपी) का हिस्सा हैं। आरटीपी का हिस्सा होने वाले हर एथलीट को प्रत्येक तीन महीने में डोपिंग रोधी प्रशासन और प्रबंधन प्रणाली (एडीएएमएस) में अपनी आवासीय जानकारी अपडेट करनी होती है। इसमें फोन नंबर, एड्रेस, ई-मेल, यात्रा कार्यक्रम, प्रशिक्षण केंद्र और अन्य कार्यक्रम की जानकारी दी जाती है। एक साल के अंदर इन आवश्यकताओं का अनुपालन करने में विफलता को डोपिंग रोधी नियम का उल्लंघन माना जाता है। एक साल के दौरान तीन ठिकाने की विफलता को डोपिंग रोधी नियम का उल्लंघन माना जाता है। विनेश फोगाट की तरफ से एक साल के अंदर अनुपालन न करने का यह पहला मामला है। ऐसे में इसे डोपिंग रोधी नियम का उल्लंघन नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन


रैंकिंग सीरीज 2023 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी विनेश

विनेश फोगाट फिलहाल विदेश में है। वह हंगरी के बुडापेस्ट में वीरवार से शुरू हुई रैंकिंग सीरीज 2023 में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। लंबे समय बाद वह किसी प्रतियोगिता में खेल रही हैं। ऐसे में सभी की निगाह उनके प्रदर्शन पर रहेगी। प्रतियोगिता 16 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed