{"_id":"667460d9262163e66c0eda8e","slug":"now-up-to-30-people-can-apply-in-dcrust-sonipat-news-c-197-1-snp1002-119963-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अब डीसीआरयूएसटी में 30 तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अब डीसीआरयूएसटी में 30 तक कर सकते हैं आवेदन
Thu, 20 Jun 2024 10:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 20 Jun 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) मुरथल में विद्यार्थी अब 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 2 जुलाई को वेबसाइट से परीक्षा देने वाले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 12 जुलाई को पहली फिजिकल काउंसिलिंग होगी।
डीसीआरयूएसटी ने आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 30 जून तक कर दिया है। विवि प्रबंधन ने बताया कि पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून थी। विश्वविद्यालय की तरफ से विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 5, 6 व 7 जुलाई को किया जाएगा। 9 जुलाई को प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी 9 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। विश्वविद्यालय की तरफ से विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए पहली काउंसिलिंग का आयोजन 12 जुलाई को किया जाएगा। जबकि दूसरी काउंसिलिंग 18 जुलाई व तीसरी काउंसिलिंग 24 जुलाई को होगी। नए शैक्षणिक स्तर की कक्षाएं 15 जुलाई से प्रारंभ होंगी।