{"_id":"61351d758ebc3e219247cae0","slug":"now-the-police-control-room-or-station-in-charge-will-have-to-give-information-as-soon-as-the-heavy-vehicle-is-stopped-at-the-block-sonipat-news-rtk623088473","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नाके पर भारी वाहन रोकते ही पुलिस नियंत्रण कक्ष या थाना प्रभारी को देनी होगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नाके पर भारी वाहन रोकते ही पुलिस नियंत्रण कक्ष या थाना प्रभारी को देनी होगी जानकारी
विज्ञापन
अब नाके पर तैनात पुलिस टीम भारी वाहनों को रोकते ही इसकी जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष या थाना प्रभारी को देगी। इसके लिए एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों में एसपी ने नाके के साथ पीसीआर, राइडर, बोलेरो पायलट व एंबुलेंस पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को इसकी पालना के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर कोताही मिलने पर नाके पर नियुक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
एक दिन पहले जाहरी चौक पर भारी वाहन चालक को रोककर उससे मारपीट व पैसे मांगने की शिकायत मिलने के बाद एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने आदेश जारी कर दिया है कि भारी वाहन चालक को संदेह के चलते रोकते ही इसकी जानकारी थाना प्रभारी या पुलिस कंट्रोल रूम को देनी होगी। एसपी ने आदेशों में कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि थानों में नियुक्त पीसीआर, राइडर, बोलेरो पायलट और पुलिस एंबुलेंस के कर्मी जीटी रोड व अन्य राजमार्गों पर देर शाम व रात के समय बिना कारण भारी वाहनों को साइड में रोकते हैं। वे वाहन चालक से पैसे लेकर उसे निकाल देते हैं। इसी तरह पशुओं से भी गाड़ियों को रोककर वसूली की जाती है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। एसपी ने निर्देश दिए है कि डीएसपी व थाना प्रभारी भी अपने क्षेत्र में गश्त कर इस तरह के पुलिसकर्मियों की निगरानी करेंगे और उन्हें इस बारे में अवगत कराएंगे। एसपी ने कहा कि नाका की टीम, पीसीआर, राइडर, पायलट व एंबुलेंस टीम ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट के वाहन, काली फिल्म लगे वाहन व नियम तोड़ने वालों को रोककर ही उनके चालान कर सकती है। इसमें लापरवाही मिलने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में कार्रवाई होगी।
वर्जन
भ्रष्टाचार किसी सूरत में सहन नहीं होगा। अगर कोई भ्रष्टाचार करेगा या ड्यूटी में कोताही बरतेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। एक दिन पहले लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों की विभागीय जांच भी शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।