फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now the facility of RBC, platelets and plasma will be available in the civil hospital

अब नागरिक अस्पताल में मरीजों को मिल सकेगी आरबीसी, प्लेटलेट्स व प्लाज्मा की सुविधा मिल सकेगी

Tue, 14 Jun 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Now the facility of RBC, platelets and plasma will be available in the civil hospital
सोनीपत। नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में ब्लड कंपोनेेंट सेपरेशन यूनिट खोली जाएगी। यूनिट शुरू होने से मरीजों को अस्पताल में ही आरबीसी, प्लेटलेट्स व प्लाज्मा की सुविधा मिल सकेगी। यूनिट के लिए शासन से मंजूरी मिल चुकी है। जरूरतमंदों को प्लेटलेट्स और प्लाज्मा लेने के लिए संस्था और निजी ब्लड बैंक के चक्कर काटने पड़ते हैं। जिसके चलते काफी समय से ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की मांग की जा रही थी। यूनिट शुरू करने के लिए हरियाणा राज्य रक्त संचारण परिषद की तरफ से जल्द ही मशीनें पहुंचनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में 500 यूनिट ब्लड रखने की क्षमता है। कंपोनेंट मशीन के शुरू होने के बाद एक यूनिट रक्त को चार अलग-अलग हिस्सो में बांटा जा सकेगा। जिसके बाद एक यूनिट रक्त चार अलग-अलग मरीजों को मिल सकेगा। यूनिट शुरू होने पर अब मरीजों को लाल रक्त कणिकाएं (आरबीसी), प्लेटलेट्स, होल ब्लड व प्लाज्मा की सुविधा मिल सकेगी। लंबे समय से लोगों की तरफ से कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट लगाने की मांग उठाई जा रही थी। कोरोना महामारी के बाद पिछले वर्ष डेंगू के कारण आमजन को प्लेटलेट्स के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए अस्पताल से महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां रेफर करना पड़ा था। जरूरतमंदों को रक्त के जरूरी तत्व ही दिए जाएंगे। घायलों और ऑपरेशन केस में पीड़ितों को पूरा रक्त चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। वर्तमान में बैंक में करीब 82 यूनिट ही रक्त है। रक्त की कमी को पूरा करने के लिए ब्लड बैंक की तरफ से हर माह चार बार रक्तदान शिविर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

इंसेट
जिले में दूसरी होगी ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट
महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में काफी समय से ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट चल रही है। अब जिला नागरिक अस्पताल में दूसरी ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट शुरू होगी। इसके लिए करीब तीन साल पहले अस्पताल प्रशासन की ओर से प्रस्ताव भेजा गया था। यूनिट चालू करने के लिए हरियाणा राज्य रक्त संचारण परिषद की ओर से 70 लाख रुपये की मशीनें अस्पताल में भेजी जाएगी। मशीनों आने के बाद इनको स्थापित करके चालू कर दिया जाएगा। यूनिट शुरू होने के बाद मरीजों को निजी अस्पतालों में अपनी जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नागरिक अस्पताल में जल्द ही ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट शुरू होगी। इसके लिए शासन की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है। दो साल पहले यूनिट शुरू करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। हरियाणा राज्य रक्त संचारण परिषद से मशीनें मिलने के बाद ब्लड बैंक में स्थापित किया जाएगा। - डॉ. भानू शर्मा, ब्लड बैंक इंचार्ज नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed