फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now people of 41 colonies will be able to get property registered

Sonipat News: अब 41 काॅलोनियों के लोग करा सकेंगे प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री

Fri, 08 Mar 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 08 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Now people of 41 colonies will be able to get property registered
सोनीपत। निकाय क्षेत्र की 41 कॉलोनियों के लोगों के लिए राहत की खबर है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने 41 कॉलोनियों के खसरा नंबर को नोटिफाइड (अधिसूचित) कर दिया है। इन कॉलोनियों को प्रदेश सरकार ने 1 फरवरी को वैध किया था। अब अधिसूचित किए गए खसरा नंबर पर बनी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री आसानी से हो सकेगी। प्रॉपर्टी मालिक अपनी प्रॉपर्टी के नक्शे भी मंजूर करवा सकेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार की ओर से अब लोगों को नई वैध कॉलोनियों में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने का तोहफा दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 1 फरवरी को सोनीपत नगर निगम क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए 21 कॉलोनियों को वैध कर किया था। साथ ही कुंडली नगरपालिका में आठ, गन्नौर नगरपालिका क्षेत्र में 11 और खरखौदा नगरपालिका क्षेत्र में एक कॉलोनी को वैध किया था। अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोग विकास नहीं हो पाने का दंश झेल रहे थे। अब सरकार ने सोनीपत, कुंडली, गन्नौर व खरखौदा शहर की 41 कॉलोनियां के खसरा नंबर को अधिसूचित कर दिया गया है। अब लोग आसानी से तहसील परिसर में अपनी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करा सकेंगे। साथ ही नगर निगम, नगरपालिका कार्यालयों में प्रॉपर्टी मालिक अपनी प्रॉपर्टी का नक्शा आसानी से पास करा सकेंगे।
विज्ञापन


जिन 41 काॅलोनियों के खसरा नंबर अधिसूचित किए गए हैं उनमें गोहाना बाईपास, मदीना मस्जिद पटेल नगर कॉलोनी, मयूर विहार एक्सटेंशन महलाना रोड, आरके कॉलोनी मुरथल, जाहरी बाईपास, प्रगति नगर एक्सटेंशन, मामचंद कॉलोनी एक्सटेंशन, इंडियन कॉलोनी एक्सटेंशन, जटवाड़ा के पास, कॉलोनी संख्या 4686, जीवन विहार एक्सटेंशन, विकास नगर एक्सटेंशन, फाजिलपुर के पास, रेड रोज स्कूल कॉलोनी, कलावती कॉलोनी, प्रगति नगर एक्सटेंशन, मोहन नगर-2, शिव मॉडर्न स्कूल कॉलोनी, राई कॉलोनी, राजीव एंड उत्तम नगर पार्ट-1 व 2, गन्नौर क्षेत्र के नरहर पीर बाबा कॉलोनी, हसीजा कॉलोनी, धीमान कॉलोनी गुप्ति धाम कॉलोनी, गांधी नगर एक्सटेंशन-1, गांधी नगर एक्सटेंशन-2, दरबार बाबा काॅलोनी, गन्नौर अनाज मंडी के पीछे, रेलवे स्टेशन के नजदीक, महादेव नगर, प्रताप त्यागी ग्राम शामिल है। इसी प्रकार कुंडली नगर पालिका क्षेत्र के दादा भैया कॉलोनी-1, प्याऊ जीटी रोड, कुंडली गांव कॉलोनी, दादा भैया कॉलोनी, कुंडली सिंघु बॉर्डर कॉलोनी, हर्षवर्धन कॉलोनी, टीकाराम कॉलोनी, शिवपुरी कॉलोनी, खरखौदा क्षेत्र : ईदगाह कॉलोनी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
सरकार ने नई वैध हुई कॉलोनियों के खसरा नंबर अधिसूचित किए हैं। अब इन खसरा नंबरों के आधार पर लोग अपने प्रॉपर्टी के नक्शे पास करा सकेंगे। -नवरत्न वत्स, सहायक नगर योजनाकार, नगर निगम

वर्जन

प्रदेश सरकार ने वैध की गई कॉलोनियों के खसरा नंबरों को वैध कर दिया गया है। अब लोगों के लिए सरकार ने प्राॅपर्टी की रजिस्ट्री कराने का रास्ता खोला है। -विश्राम कुमार मीणा, आयुक्त नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed