फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Now it is the turn of the assembly, we will form the government: Hooda

अब विधानसभा की बारी, बनाएंगे सरकार : हुड्डा

Sat, 22 Jun 2024 04:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 22 Jun 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Now it is the turn of the assembly, we will form the government: Hooda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद अब विधानसभा चुनाव की बारी है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। कार्यकर्ता अपने हलके में घर-घर जाकर भाजपा सरकार की विफलताओं और कांग्रेस की नीतियों का खूब प्रचार करें।

वह शुक्रवार को सेक्टर-15 क्षेत्र स्थित बैंक्वेट हाल में आयोजित धन्यवादी कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 36 बिरादरी में जाकर मौजूदा सरकार की विफलताओं के बारे में बताएं। लोगों को जानकारी दें कि प्रदेश वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस सरकार के दौरान प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार देने, खेल-खिलाड़ी, बुजुर्गों, किसानों के सम्मान, कानून व्यवस्था और खुशहाली में देश का नंबर-1 राज्य था। उस हरियाणा को भाजपा ने बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार और नशे में नंबर-1 बना दिया है। भाजपा सरकार पेपर लीक और भर्ती घोटालों के जरिए युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। भाजपा ने कभी अपनी कारगुजारियों से सबक नहीं लिया। लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को सबक सिखाया। अब विधानसभा चुनाव की बारी है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान ने कहा कि पंडित सतपाल ब्रह्मचारी जैसे नेता का राजनीति में आना और सफल होना जरूरी है। अपनी कारगुजारी को छिपाने के लिए सरकार ने नीट का रिजल्ट उसी दिन घोषित किया, जिस दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे। यह रिजल्ट 14 जून को आना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed