{"_id":"69470441b32dce627d0fb137","slug":"notice-to-contractor-for-negligence-in-street-construction-sonipat-news-c-197-1-snp1003-147005-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गली निर्माण में लापरवाही पर ठेकेदार को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गली निर्माण में लापरवाही पर ठेकेदार को नोटिस
Sun, 21 Dec 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। वार्ड नंबर 6 स्थित हरिनगर में गली के निर्माण में लापरवाही करने के मामले में अब नगर पालिका ने सख्त कदम उठाया है। दो दिन पहले स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद नगर पालिका ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया है।
नोटिस में नगर पालिका की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि गली का निर्माण पूरी तरह नियम के अनुसार और गुणवत्ता के साथ किया जाए। नगर पालिका ने ठेकेदार को चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में लापरवाही पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि गली निर्माण से पहले बनाई जा रही नालियों की सफाई नहीं करवाई गई और गंदगी व कीचड़ से भरी नालियों में ही ईंटों की चिनाई कर दी गई।
विज्ञापन
लोगों के विरोध के बावजूद ठेकेदार के मिस्त्री काम जारी रखे हुए थे। अब नोटिस के बाद सरकारी धन के दुरुपयोग पर रोक लगेगी। कनिष्ठ अभियंता अरविंद कुमार का कहना है कि आगे भी निर्माण कार्य पर नजर रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।