फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Notice issued to employees of Haryana Skill Employment Corporation who are on work suspension.

Sonipat News: वर्क सस्पेंड पर चल रहे हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को नोटिस जारी

Mon, 05 Aug 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 05 Aug 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to employees of Haryana Skill Employment Corporation who are on work suspension.
खरखौदा(सोनीपत)। नागरिक अस्पताल में एसएमओ व नर्सिंग के खिलाफ वर्क सस्पेंड पर चल रहे चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारी भी शामिल हैं। इन्हें सोमवार को सोनीपत के सिविल सर्जन डाॅ. जयकिशोर ने नोटिस देकर काम पर लौटने का आखिरी मौका दिया है। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो हरियाणा कौशल रोजगार निगम नीति के तहत आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

अस्पताल में 19 दिन से एसएमओ, चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही एचकेआरएनएल के कर्मचारी भी वर्क सस्पेंड किए हुए हैं, इनकी मांग एसएमओ व नर्सिंग अधिकारी के तबादला किए जाने की है। स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए वर्क सस्पेंड पर चल रहे एसएमओ डाॅ. सत्यपाल से अस्पताल का चार्ज लेकर डिप्टी सीएमओ डा. स्वराज चौधरी को दिया गया था। अब सिविल सर्जन की तरफ से अस्पताल में तैनात एचकेआरएनएल कर्मियों को भी नोटिस जारी कर दिया गया। खरखौदा अस्पताल में कर्मियों की संख्या करीब 70 की है, इसमें से करीब 10 कर्मी डेपुटेशन पर हैं और करीब पांच कर्मचारी काम पर है। इसके अलावा करीब 55 कर्मचारी वर्क सस्पेंड किए हुए हैं। इन्हें नोटिस जारी कर सिविल सर्जन ने तत्काल प्रभाव से काम पर लौटने की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed