{"_id":"68e03bd9e244b3fa92005546","slug":"notice-issued-after-larvae-found-at-bus-stand-sonipat-news-c-197-1-snp1003-143284-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बस स्टैंड पर लार्वा मिलने पर नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बस स्टैंड पर लार्वा मिलने पर नोटिस जारी
Sat, 04 Oct 2025 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो 25: सोनीपत बस अड्डे पर कर्मशाला परिसर में टायरों में भरे पानी में लारवा देखते स्वास्थ्य कर
सोनीपत। डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मरीजों की संख्या 66 तक पहुंच चुकी है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट मोड पर है। टीम ने लार्वा जांच अभियान के दौरान शहर के बस स्टैंड का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान रोडवेज कर्मचारियों की गंभीर लापरवाही सामने आई। बस स्टैंड के कर्मशाला परिसर पर पड़े पुराने टायरों में पानी भरा था जिसमें लार्वा मिलने पर रोडवेज प्रबंधन को नोटिस जारी किया है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आशा सहरावत ने बताया कि डेंगू पर नियंत्रण तभी संभव है जब आमजन स्वयं सतर्कता बरतें। लोग घरों में या आसपास पानी को एकत्रित न होने दें। कूलर, गमले, कबाड़ और टायरों में रुका पानी डेंगू मच्छरों के लार्वा के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है।
विज्ञापन
यदि समय रहते पानी नहीं हटाया जाता तो संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ सकता है। वर्तमान में 164 टीमें घर-घर जाकर लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के उपाय बता रही हैं।