फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Not only law from the crowd, we will also change the government: Rakesh Tikait

भीड़ से कानून ही नहीं, हम सरकार भी बदल देंगे : राकेश टिकैत

Tue, 23 Feb 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Not only law from the crowd, we will also change the government: Rakesh Tikait
खरखौदा अनाज मंडी में किसान महापंचायत में मंच से एकजुटता का संदेश देते किसान नेता। संवाद - फोटो : Sonipat
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भीड़ से कानून नहीं बदलने की बात कहने वालों को किसान बता देंगे कि हम भीड़ से कानून ही नहीं, बल्कि सरकार भी बदल देंगे। पहले भी भीड़ से सरकार बदली है और इस बात को सरकार में बैठे लोगों को समझ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब आंदोलन ऐसी स्थिति में पहुंच गया है, जहां से किसान पीछे नहीं हट सकते है और अब एक-एक कील निकालकर ही वापस जाएंगे। राकेश टिकैत सोमवार को खरखौदा की अनाज मंडी में सर्वजातीय किसान महापंचायत में पहुंचे थे।
विज्ञापन

भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को कानून की जानकारी नहीं होने की बात भी सरकार में बैठे लोग कहते है, लेकिन किसानों से ज्यादा कानून की जानकारी किसी को नहीं है। किसान अपनी फसल के दाम से बता देता है कि कानून ठीक है या खराब। अगर फसल के अच्छे दाम मिलते है तो कानून अच्छा और दाम सही नहीं मिलते तो कानून खराब। राकेश टिकैत ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी केवल कानून वापसी की बात हो रही है और सत्ता वापसी का अभियान शुरू करे, उससे पहले ही किसानों के 40 संगठनों की कमेटी से बात करना सरकार के लिए ठीक होगा। क्योंकि सरकार ने अपने मंत्रियों, सांसदों व विधायकों को गांवों में भेजने के कार्यक्रम का हाल पहले ही दिन देख लिया है और उनका अपमान तक हुआ है। किसानों के फसलों की जुताई करने को लेकर राकेश टिकैत ने साफ कहा कि अभी फसलों की जुताई नहीं करनी है। बल्कि आंदोलन भी चलेगा, खेत में काम भी करना है और दिल्ली की पॉलिसी पर नजर भी रखनी है। टिकैत ने कहा कि भीख मांगने वाले व व्यापारी कभी किसी के नहीं हो सकते है और इनका जहां फायदा होता है, वहां चले जाते है। इसलिए सरकार जिन व्यापारियों के चक्कर में सरकार किसानों को फंसाना चाहती है, वह अपने फायदे के लिए किसानों को बर्बाद कर सकते है।
विज्ञापन

हल क्रांति की शुरूआत होगी, किसान आंदोलन की पहचान ट्रैक्टर
भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जिस तरह से किसानों का आंदोलन चल रहा है, उससे अब हल क्रांति की शुरूआत होगी। वहीं इस आंदोलन की पहचान ट्रैक्टर होगा और ट्रैक्टर पर पूरा आंदोलन चलाया जाएगा। कहा कि यह ट्रैक्टर गुजरात, महाराष्ट्र, बंगाल, झारखंड सभी जगह जाएगा और इस महीने ही दस से ज्यादा महापंचायत होगी। राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार पर लगाम लगानी जरूरी है, क्योंकि उसको हमारे सहारे ही ताकत मिली और हमे ही मारने में लगे है। इसलिए बंगाल में चावल मांगने के सरकार के अभियान में उससे यह भी पूछा जाए कि हमारे चावल की कीमत क्या होगी। इस तरह से सरकार को किसान अपनी ताकत दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा-जजपा नेताओं को गांव में नहीं घुसने देना, हम हक के लिए सिर कलम करा लेंगे
भाकियू हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि जिस तरह से सरकार को रुख है, उससे यह आंदोलन लंबा चलेगा और ऐसे में धरनास्थलों पर भीड़ बढ़ाने में सभी जुट जाए। उन्होंने कहा कि अपने गांव में भाजपा-जजपा के नेताओं को नहीं घुसने दे और उनको कोई उद्घाटन भी नहीं करने दिया जाए। भाकियू नेता युद्धवीर सिंह ने कहा कि आंदोलन को एकजुट होकर मजबूत करना है और सरकार दबाव बनाती है तो हम अपने हक के लिए सिर कलम भी करवाने के लिए तैयार है। महापंचायत में जगजीत सिंह दल्लेवाल, बलदेव सिरसा, अभिमन्यु कोहाड़ समेत अन्य नेताओं ने संबोधन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed