फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   North-westerly winds bring down temperatures, bringing winter

Sonipat News: उत्तर-पश्चिमी हवा से गिरा तापमान, सर्दी ने दी दस्तक

Mon, 10 Nov 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 10 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
North-westerly winds bring down temperatures, bringing winter
फोटो : 20 : सोनीपत में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में सुबह वातावरण में छाया प्रदूषण। संवाद
सोनीपत। उत्तर-पश्चिम की ठंडी हवाओं ने एकाएक मौसम का रुख बदल दिया है। दिन-रात दोनों समय के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में और कमी आने की संभावना है। जबकि वायु प्रदूषण में सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

ठंड में किसानों ने राहत महसूस की है, लेकिन गेहूं की बुआई ने रफ्तार पकड़ ली है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इस समय वातावरण शुष्क बना हुआ है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में बदलते मौसम का प्रभाव अब मैदानी क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है। 17 और 21 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।
विज्ञापन

रविवार को सोनीपत का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह के अंत तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक और गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन





हवा में नहीं सुधरा वायु प्रदूषण

तापमान में गिरावट के साथ-साथ 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा भी प्रदूषण के स्तर में सुधार नहीं कर पा रही है। रविवार को सोनीपत का वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार तीसरे दिन 251 दर्ज किया गया, जो अभी भी खराब श्रेणी में है। हालांकि निजी साइट पर यह 324 दर्ज किया गया है। प्रदूषण की स्थिति अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है।




ठंड से गेहूं की बुआई ने पकड़ी रफ्तार

सर्द हवा के साथ खेतों में रबी सीजन की तैयारी ने भी गति पकड़ ली है। जिले में अब तक 50 हजार हैक्टेयर से अधिक भूमि में गेहूं की बुआई पूरी की जा चुकी है। कृषि विभाग के अनुसार हर साल 1 लाख 45 हजार हैक्टेयर भूमि में गेहूं की फसल की बुआई की जाती है। तापमान में आई कमी से गेहूं की बढ़वार के लिए अनुकूल माहौल बनने लगा है। इसके साथ ही सरसों और अन्य रबी फसलों की बुआई भी तेजी से चल रही है।





उत्तर-पश्चिमी हवा लगातार चल रही है, जिससे तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में शीतलहर का प्रभाव और बढ़ सकता है। तेज हवा के कारण एक्यूआई में सुधार हो सकता है।

- डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ, केवीके सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed