फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   No water in Butana-Hansi canal for six months; farmers meet SDM.

Sonipat News: बुटाना-हांसी नहर में छह माह से नहीं आया पानी, एसडीएम से मिले किसान

Tue, 07 Jul 2026 07:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Jul 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
No water in Butana-Hansi canal for six months; farmers meet SDM.
गोहाना में एसडीएम को बुटाना-हांसी नहर में पानी छोड़ने की मांग का ज्ञापन सौंपते किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। बुटाना-हांसी नहर में छह महीने से पानी नहीं आने से परेशान कई गांवों के किसानों ने मंगलवार को एकजुट होकर गोहाना पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांग की कि नहर की जल्द सफाई करवाकर उसमें सिंचाई के लिए नियमित पानी छोड़ा जाए।
किसान भगत सिंह, रामचंद्र, जोगेंद्र, सुरेश व उमेश ने बताया कि गांव आहुलाना, मदीना, छिछड़ाना, कथूरा, मिर्जापुर खेड़ी, सांघी में इसी नहर से सिंचाई की जाती है मगर छह महीने से इसमें पानी नहीं आ रहा है। इससे खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब फसलों की बुआई का समय चल रहा है। यदि जल्द नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो इसका उनको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसान उमेश, हरिपाल, महेंद्र, रमेश, अमीर सिंह, दरबार, जयकरण, भूप सिंह ने प्रशासन से मांग की कि नहर की जल्द सफाई करवाई जाए। एसडीएम ने किसानों को संबंधित विभाग को मामले पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed