फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   No trace of kidnapped daughter even after seven days, family members blocked the road

Sonipat News: अपहृत बेटी का सात दिन बाद भी सुराग नहीं, परिजनों ने लगाया जाम

Sat, 06 Jul 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 06 Jul 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
No trace of kidnapped daughter even after seven days, family members blocked the road
सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र से सप्ताह भर पहले अपहृत किशोरी का सुराग नहीं लगने पर बिफरे परिजनों ने परिचितों व आसपास के लोगों संग छोटूराम चौक पर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि अपहरणकर्ता उनसे पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है। उसके बावजूद पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। इस पर कार्यकारी थाना प्रभारी ने आधा घंटा बाद उन्हें समझाकर मार्ग से हटाया और एसीपी राहुल देव से मुलाकात कराई। एसीपी ने ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


शहर थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी 29 जून को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। मूलरूप से बिहार के रहने वाले परिवार ने शहर थाना में शिकायत दी तो पुलिस ने 30 जून को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। अभी तक किशोरी का सुराग नहीं लग सका है। किशोरी के परिचितों ने बताया कि उनके पास व्हाट्सएप पर कॉल आ रही है, जिसमें उनसे किशोरी को छोड़ने की एवज में पांच लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। अपहरणकर्ता उन्हें कह रहे हैं कि वह लड़की पर 25-30 हजार रुपये खर्च कर चुके हैं। आरोपी लगातार रुपये की मांग कर रहा है। शनिवार को तो आरोपी ने हद कर दी। उसने कॉल कर उनसे सिगरेट के लिए 250 रुपये की मांग की। परिजनों का आरोप है कि रुपये मांगे जाने के बारे में पुलिस को बताया था। उसके बाद भी कार्रवाई नहीं होती देख शनिवार शाम करीब 4:30 बजे परिजन आसपास के लोगों के साथ एकत्रित होकर सड़क पर उतर आए। छोटूराम चौक पर जाम लगाने पर कार्यकारी थाना प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और परिवार को समझाकर जाम खुलवाया। उन्होंने परिवार के सदस्यों को एसीपी राहुल देव से मिलवाया। उन्होंने ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर परिवार को शांत कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस की टीम को राजस्थान भेजा गया

किशोरी के परिजनों का आरोप है कि कॉल करने वाले ने राजस्थान के कोटा में होने की बात कही है। इस पर पुलिस ने टीम को राजस्थान भेजा है।

वर्जन
किशोरी के लापता होने की जानकारी मिलते ही अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में लगातार सबूत जुटाने में लगी है। परिजनों ने मेरे से मुलाकात की थी। उन्हें पूरे मामले की जानकारी देकर शांत किया गया है। अब मिले इनपुट पर टीम को राजस्थान भेजा गया है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल देव, एसीपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed