फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   No confirmed train tickets for Holi, buses crowded

Sonipat News: होली पर घर जाने के लिए ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं, बसों में भीड़

Tue, 03 Mar 2026 05:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 05:25 AM IST
विज्ञापन
No confirmed train tickets for Holi, buses crowded
फोटो : सोनीपत रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। होली पर्व पर प्रवासी अपने घर जा रहे हैं मगर उनको परेशानी उठानी पड़ रही हैं। बढ़ी संख्या में लोगों के घर वापसी करने की वजह से ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग होने के लोग बसों का सहारा ले रहे हैं मगर अब बसें भी कम पड़ने लगी हैंं। रविवार को रेलवे स्टेशन व बस अड्डा पर यात्रियों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

रेलवे ने विभिन्न रूटों पर होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया हुआ है लेकिन अंबाला-मऊ के बीच स्पेशल ट्रेन 5 व 6 मार्च से चलेगी। इसका फायदा सोनीपत के लोगों को होगा। यात्रियों को समय पर टिकट आरक्षित करवाने के बावजूद सीट नहीं मिल रही है। इस बार होली का पर्व 2 व 4 मार्च को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली-अंबाला रूट पर कई ट्रेनों के परिचालन में देरी होने, बढ़ती भीड़ व टिकट कन्फर्म नहीं होने से कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। हरियाणा ही नहीं पंजाब, उत्तर प्रदेश में भी काफी प्रवासी अपने घरों से दूर रहकर व्यापार या नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लुधियाना-शिमला की बंद एक-एक बस को दोबारा चलाया
होली पर्व के नजदीक आने पर रोडवेज की ओर से सोनीपत से लुधियाना व शिमला के लिए एक-एक बस बढ़ाई गई है। सर्दी में कोहरे की वजह से दोनों रूट से एक-एक बस बंद की गई थी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इन बसों को फिर से बहाल कर दिया गया है। लुधियाना रूट पर जाने वाली रोडवेज बस दोपहर 2.30 शुरू की गई है। वहीं, शिमला जाने वाली बस सुबह 6:50 बजे चलेगी। यह दोनों बसें सोनीपत से वाया दिल्ली होते हुए चलाई जा रही हैं।

रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली-अंबाला रूट पर मऊ जंक्शन से अंबाला कैंट तक 5 से 27 मार्च तक साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा। ट्रेन सप्ताह में वीरवार व शुक्रवार को एक-एक चक्कर लगाएगी। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दिल्ली मंडल

होली पर्व को लेकर शिमला और लुधियाना रूट पर बसों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। दिल्ली व उत्तर प्रदेश रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है, उसी हिसाब से यात्रियों को बसें मुहैया करवाई जा रही है। -सुरेंद्र दुग्गल, स्टैंड सुपरवाइजर, रोडवेज डिपो, सोनीपत।

फोटो : सोनीपत रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद

फोटो : सोनीपत रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद

फोटो : सोनीपत रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद

फोटो : सोनीपत रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed