फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nishant Sindhu batted brilliantly and scored 82 runs

Sonipat News: निशांत सिंधु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाए

Sat, 06 Sep 2025 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Nishant Sindhu batted brilliantly and scored 82 runs
बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड बेंगलुरु में बल्लेबाजी करता निशांत सिंधु। स्रोत:सोशल मीडिया
रोहतक। नॉर्थ जोन व साउथ जोन के बीच खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मैच में रोहतक के ऑलराउंडर निशांत सिंधु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाए। इससे पहले सिंधु ने गेंदबाजी कर पांच विकेट लिए थे। एक रनआउट व एक शानदार कैच भी पकड़ा था।
विज्ञापन

सिंधु ने शुभम खजूरिया के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 171 रन की साझेदारी की। मुकाबला बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड बंगलूरू में खेला जा रहा है। तीसरे दिन नॉर्थ जोन ने अपनी पहली पारी की शुरुआत की व केवल 38 रन के स्कोर पर दो विकेट खो दिए थे।
विज्ञापन

उसके बाद शुभम खजूरिया व आयुष बडोनी ने पारी को संभाला लेकिन 101 रन पर तीसरे विकेट के रूप में बडोनी का विकेट गंवा दिया व टीम संकट में आ गई। फिर शुभम खजूरिया व निशांत सिंधु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 171 रन जोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

272 रन के स्कोर पर निशांत सिंधु के रूप में चौथा विकेट गंवाया। चौथे दिन का खेल खत्म होने पर नॉर्थ जोन ने पांच विकेट के नुकसान पर 278 रन बना लिए थे। नॉर्थ जोन की ओर से शुभम खजूरिया 128 व साहिल एक रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे।

नॉर्थ जोन की ओर से आयुष बडोनी ने 40 व निशांत सिंधु ने 148 गेंदों पर 9 चौके व एक छक्के की मदद से 82 रन बनाए। इससे पहले साउथ जोन ने अपनी पहली पारी में 536 रन बनाए थे। नॉर्थ जोन की टीम अभी 258 रन पीछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed