{"_id":"66f0d50bf43899be9b0f99dc","slug":"nisha-won-gold-in-the-state-level-wrestling-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1007-124943-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में निशा ने जीता सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में निशा ने जीता सोना
Mon, 23 Sep 2024 08:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 23 Sep 2024 08:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो 21- सोनीपत के ककरोई रोड स्थित युद्धवीर अखाड़ा में संचालक देवी सिंह के साथ राज्य स्तरीय स्क
सोनीपत। राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता की कुश्ती स्पर्धा में गांव लड़सौली की पहलवान निशा ने स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता झज्जर के बहादुरगढ़ में 21 से 23 सितंबर तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के 54 किलो भार वर्ग में पहलवान निशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है।
पहलवान निशा ककरोई रोड स्थित युद्धवीर अखाड़ा में करीब दो साल से अखाड़ा में कड़ा अभ्यास कर अपनी प्रतिभा को तराश रही हैं। प्रशिक्षक सीमा राणा ने बताया कि निशा एक बेहतरीन पहलवान है। उन्होंने जिलास्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में निशा ने रोहतक की पहलवान को चित कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में निशा के प्रदर्शन की बदौलत उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी पहलवान से आस है कि वह स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन करेंगी। निशा के पिता प्रधान प्रियव्रत ने बताया कि बेटी निशा ने राज्यस्तर पर पदक जीतकर गांव व परिवार का गौरव बढ़ाया है। निशा पहलवान निशा के स्वर्ण पदक जीतने पर अकादमी संचालक देवी सिंह पहलवान, प्रशिक्षक कुलबीर राणा, सुरेश, विकास दहिया, रामहेर खरब व सुनील कुमार ने बधाई दी।