फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nine-year-old shop possession dispute resolved.

Sonipat News: नौ साल पुराना दुकान कब्जा विवाद सुलझा

Fri, 12 Jun 2026 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Nine-year-old shop possession dispute resolved.
फोटो : 08 :सोनीपत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नौ वर्ष से अदालत में विचाराधीन दुकान कब्जे से जुड़ा विवाद संवाद, समझौते और मध्यस्थता के जरिए सुलझ गया। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) संख्या 26382-2025 से संबंधित मामले का निस्तारण विशेष लोक अदालत में सुलह प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। समझौते के बाद दोनों पक्षों ने सुप्रीम कोर्ट में लंबित कार्यवाही वापस लेने पर सहमति जताई।
मामले की सुनवाई विशेष लोक अदालत में की गई। दोनों पक्षों की व्यक्तिगत उपस्थिति संभव न होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल सुलह बैठकें आयोजित की गईं। लगातार संवाद और आपसी सहमति के बाद दोनों पक्ष विवाद के स्थायी समाधान पर राजी हुए।
विज्ञापन

समझौते के तहत याचिकाकर्ता ने विवादित दुकान का शांतिपूर्ण एवं खाली कब्जा प्रतिवादी को सौंपने तथा भविष्य में किसी प्रकार का दावा न करने पर सहमति दी। वहीं प्रतिवादी ने भी विवाद समाप्त मानते हुए आगे कोई कानूनी कार्रवाई न करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
लोक अदालत और मध्यस्थता का उद्देश्य केवल मुकदमों का निस्तारण करना नहीं, बल्कि पक्षकारों के बीच सौहार्द, विश्वास और आपसी समझ को पुनर्स्थापित करना भी है। यह मामला दर्शाता है कि संवाद, सहयोग और तकनीक के समुचित उपयोग से जटिल एवं वर्षों पुराने विवादों का भी सरल, त्वरित और स्थायी समाधान संभव है।
प्रचेता सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम), सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed