फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nine year old innocent girl gang raped in Bhandara

Sonipat News: भंडारे में गई नौ साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 02 Apr 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Apr 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Nine year old innocent girl gang raped in Bhandara
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खरखौदा (सोनीपत)। खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ पड़ोस के लड़के व उसके साथी ने सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। बच्चे घर से भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने गई थी। वहां दोनों लड़के बच्ची को ड्रेन की तरफ ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं का एक परिवार खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में किराये पर रहता है। परिवार की महिला ने बताया कि रविवार को उनकी नौ वर्षीय बेटी गांव में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए गई थी। उसके बाद काफी देर तक घर नहीं लौटी। उन्होंने बेटी की तलाश की, लेकिन वह कहीं पर भी नहीं मिली। काफी देर बाद बेटी घर पहुंची और उसने बताया कि पड़ोस का ही एक लड़का अपने साथी के साथ उसे बहकाकर ड्रेन के पास ले गया था।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि बेटी ने बताया कि दोनों ने वहां उसके साथ गलत काम किया। महिला ने दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों का पता लगाकर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-अंकित, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed