फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nine trains cancelled, route of 10 changed, passengers remain worried

Sonipat News: नौ ट्रेनें रद्द, 10 का बदला मार्ग, यात्री रहे परेशान

Fri, 10 May 2024 05:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 10 May 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Nine trains cancelled, route of 10 changed, passengers remain worried
सोनीपत। अंबाला में किसानों के रेलवे ट्रैक जाम करने से वीरवार को 23वें दिन भी रेलवे यातायात बाधित रहा। सोनीपत जंक्शन पर रुककर चलने वाली अप व डाउन ट्रैक की नौ ट्रेनें रद्द रहीं, जबकि 10 ट्रेनों का परिचालन दूसरे मार्ग से किया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वीरवार को अप लाइन पर गाड़ी संख्या 14507 फाजिल्का एक्सप्रेस, 12459 नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12497 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस, 14033 जम्मू मेल के अलावा डाउन लाइन पर 14034 जम्मू मेल, 14508 बठिंडा फाजिल्का एक्सप्रेस, 12460 अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, 22430 दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस व 12498 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रही। वहीं गाड़ी संख्या 14053/54 हिमाचल एक्सप्रेस, 11077/78 झेलम एक्सप्रेस, 15707/08 आम्रपाली एक्सप्रेस, 11057/58 दादर एक्सप्रेस, 12919/20 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का परिचालन दूसरे मार्ग से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed