{"_id":"68f530104573b39bcb03336d","slug":"nine-players-qualified-for-the-national-shooting-championship-sonipat-news-c-197-1-snp1001-144009-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नौ खिलाड़ियों ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नौ खिलाड़ियों ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
Mon, 20 Oct 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो :01: सोनीपत सुभाष स्टेडियम शूटिंग रेंज में नेशनल के लिए क्वालीफाई करने वाले निशानेबाज। स्र
सोनीपत। 44वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में सुभाष स्टेडियम शूटिंग रेंज के निशानेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिले के नौ खिलाड़ियों ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बधाई दी।
प्रशिक्षक कपिल ने बताया कि उत्तराखंड के देहरादून में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में 4 से 16 अक्तूबर तक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बलराम ने 50 मीटर फ्री पिस्टल पैरा कैटेगरी में रजत पदक जीता।
प्रतियोगिता में उत्तर भारत के 10 राज्यों के निशानेबाजों ने भाग लिया। सुभाष स्टेडियम शूटिंग रेंज के निशानेबाज विक्रांत वशिष्ठ, अक्षय, हर्ष, जितेंद्र, प्रतीक, पवन, पवी, यश और हितेश ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन
कपिल ने बताया कि खिलाड़ियों ने निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सोनीपत के लिए गर्व की बात है। आने वाले समय में यह खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।