फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nine nominations canceled, now 25 candidates in the electoral fray

Sonipat News: नौ नामांकन रद्द, चुनावी मैदान में अब 25 प्रत्याशी

Wed, 08 May 2024 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 08 May 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Nine nominations canceled, now 25 candidates in the electoral fray
सोनीपत। सोनीपत लोकसभा के लिए नामांकनों की छंटनी प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो गई। 34 में से नौ नामांकनों को रद्द किया गया है। अब सोनीपत लोकसभा के लिए 25 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि इनमें से कोई प्रत्याशी अपना नामांकन वापस लेना चाहता है तो वह 9 मई को ले सकता है। छटनी प्रक्रिया के दौरान रद्द हुए नौ नामांकनों में पांच कवरिंग उम्मीदवारों के तौर पर शामिल थे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि अब चुनावी मैदान में 25 प्रत्याशी बचे हैं। इनमें इनेलो से अनूप सिंह, बसपा से उमेश कुमार, जजपा से भूपेंद्र सिंह, भाजपा से मोहन लाल बड़ौली, कांग्रेस से सतपाल ब्रह्मचारी, आम आदमी परिवर्तन पार्टी से नरेश कश्यप, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट) से बलबीर सिंह, समता पार्टी से राकेश, राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी से राकेश धारीवाल, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) पार्टी से राधे श्याम, फौजी जनता पार्टी से संतोष मलिक, राष्ट्रीय गरीब दल से सुनील कुमार शामिल हैं। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों में अश्वनी, कमलेश कुमार सैनी, जगबीर, दीक्षित खत्री, दीपक, निर्मल सिंह, रमेश कुमार खत्री, रोहतास, संजय दास, सतपाल, संत धर्मबीर चोटीवाला, सुमित व सुरेंद्र सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed