फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nine lakh rupees were grabbed from the father in the name of getting bail for his son.

Sonipat News: बेटे को जमानत दिलाने के नाम पर पिता से नौ लाख रुपये हड़पे

Tue, 06 Feb 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 06 Feb 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Nine lakh rupees were grabbed from the father in the name of getting bail for his son.
कुरुक्षेत्र। युवक को जमानत पर दिलाने के नाम पर पिता से नौ लाख रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को नामजद किया है। आरोपी विजय कुमार हाल निवासी शांति कुंज गेट हरिद्वार उत्तराखंड और दीपक शर्मा निवासी भंडेरी जिला सोनीपत ने जमानत के नाम पर शिकायतकर्ता ने 10 लाख रुपये मांगे थे, मगर अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में कुलदीप सिंह निवासी गढ़ी सिंगा ने बताया कि उसके बड़े बेटे अमरजीत सिंह की अक्तूबर 2020 में एक हादसे के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि छोटा बेटा गुरप्रीत सिंह उर्फ भज्जी एक मामले में करनाल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। अक्तूबर 2022 में उसने आरोपी दीपक शर्मा को भज्जी के मामले के बारे में जानकारी दी थी। तब दीपक ने उसे झांसा दिया कि उसका रिश्तेदार विजय उसका काम करवा देगा। उसी माह दोनों आरोपी उसके गांव पहुंचे थे। तब विजय ने आश्वासन दिया था कि वकील के माध्यम से भज्जी की जमानत नहीं होगी और हाईकोर्ट चंडीगढ़ में कई नामी लोगों से पहचान है। वह 10 लाख रुपये में सेटिंग करके भज्जी की जमानत करा देगा। नौ लाख रुपये में बात पक्की होने पर उसने 16 नवंबर को दीपक शर्मा के खाते में तीन लाख, 19 नवंबर को दो लाख रुपये व 80 हजार रुपये डाले थे। हालांकि दो माह तक भी भज्जी की जमानत नहीं हुई तो उसने अपने रुपये वापस मांगे, जिस पर विजय ने आश्वासन दिया कि पैसे का इंतजाम कर लो जल्द ही उसका बेटा बाहर आ जाएगा। जनवरी 2023 में दोनों आरोपी उससे 3.20 लाख रुपये नकद लेकर चले गए। आरोपियों ने नौ लाख रुपये लेकर भी उसके बेटे की जमानत नहीं कराई, बल्कि पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed