फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nihang was torn apart, Baba Balwinder said - no one is advocating for the four Nihangs who have gone to jail in the sacrilege case

निहंग हुए दोफाड़, बाबा बलविंद्र बोले-बेअदबी मामले में जेल गए चारों निहंगों की नहीं कर रहा कोई पैरवी

Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Nihang was torn apart, Baba Balwinder said - no one is advocating for the four Nihangs who have gone to jail in the sacrilege case
कुंडली बॉर्डर पर पत्रकारों से बातचीत करते निहंग जत्थेदार। संवाद - फोटो : Sonipat
कुंडली बॉर्डर पर बेअदबी का आरोप लगाकर युवक की नृशंस हत्या के मामले के बाद विवादों में आए निहंग जत्थेदार फिर से चर्चा में हैं। आपस में ही सवाल खड़े कर वह दोफाड़ होते दिख रहे हैं। निहंग जत्थेदार बाबा बलविंद्र सिंह ने कहा कि बेअदबी के मामले में हुई हत्या के आरोप में चार निहंग जेल में हैं। उनकी कोई पैरवी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में बाबा बलविंद्र ने कहा कि दशहरे के दिन बेअदबी करने वाले आरोपी युवक की हत्या के मामले में चार निहंग जेल में हैं। उस समय निहंग जत्थेदारों समेत अनेक लोगों ने बड़े-बड़े दावे किए थे। उनकी तसल्ली से पैरवी करने व मदद करने की बात कही गई थी, लेकिन अब कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा। बाबा बलविंद्र सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पास फोन आ रहे हैं कि आर्थिक मदद की गई है, वह क्या कर रहे हैं। इस मामले में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पास कोई पैसा नहीं आया है, जिन लोगों के पास पैसा आया है, वह जाने। बलविंद्र सिंह ने साफ कहा कि यदि कोई जेल में बंद निहंगों की मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है तो कोई बात नहीं, लेकिन वह हमेशा अपने साथियों के लिए खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग बड़े-बड़े दावे कर रहे थे, वह बॉर्डर पर ही मौजूद हैं, लेकिन अब सामने नहीं आ रहे। आंदोलन खत्म करने को लेकर उन्होंने कहा कि वह सभी संगतों से बातचीत कर रहे हैं। सभी की सहमति से ही कोई निर्णय लिया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed