फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   nihang sikhs took out a grand procession on the martyrdom day of Guru teg bahadur

गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर निहंग सिखों ने निकाली भव्य शोभायात्रा

Thu, 09 Dec 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
nihang sikhs took out a grand procession on the martyrdom day of Guru teg bahadur
डली बॉर्डर पर गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर निकाले गए नगर कीर्तन में गतका खेलते निहंग। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर निहंग सिखों ने भव्य शोभा यात्रा निकाली। दिल्ली से शुरू हुई यह यात्रा श्रीआनंदपुर साहिब तक पहुंचेगी। कुंडली धरने पर पहुंचने पर यात्रा की शानदार अगुवाई की गई और पंज प्यारों ने गतका भी खेला। इस दौरान प्रसाद भी वितरित किया गया। सिख श्रद्धालुओं के जयकारों की गूंज के साथ कीर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सिख व निहंग जत्थेदारों के साथ अनेक कमेटियों ने शहीदी दिवस पर निकाली गई यात्रा में पालकी साहिब को काफी आकर्षक ढंग से सजाया था। पंज प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन में सैकड़ों की संख्या में संगत ने भाग लेते हुए भजन कीर्तन के माध्यम से गुरु की महिमा का गुणगान किया। दिल्ली के गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुआ नगर कीर्तन भव्य यात्रा के साथ जीटी रोड से होता हुआ पंजाब के श्रीआनंदपुर साहिब तक पहुंचेगा। नगर कीर्तन के बरनोटी स्थित गुरुद्वारा साहिब में पहुंचने पर विशाल लंगर का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन मार्ग पर विभिन्न जगहों पर निहंगों ने गतका खेला और हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को हैरत में डाल दिया। निहंगों के करतब देखने के लिए हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूरे नगर कीर्तन मार्ग पर विभिन्न जगहों पर खाने-पीने के स्टाल लगाए गए थे। इसमें विभिन्न समुदाय के लोगों ने भी आपसी प्यार और सौहार्द का संदेश दिया। संगत को फल आदि भेंट किए। वहीं नगर कीर्तन के गुजरने वाले मार्ग के आगे संगत सदस्य सड़क की सफाई करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed