फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nihang beat the poultry farm worker with a stick for the chicken, the video went viral

मुर्गे के लिए निहंग ने पोल्ट्री फार्म के कारिंदे को डंडे से पीटा, वीडियो वायरल

Fri, 22 Oct 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Nihang beat the poultry farm worker with a stick for the chicken, the video went viral
घायल मनोज पासवान। संवाद - फोटो : Sonipat
कुंडली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में निहंग लगातार चर्चा में है। युवक की नृशंस हत्या की जिम्मेदारी लेने व उसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ फोटो वायरल होने का मामला अभी चर्चाओं में था कि एक पोल्ट्री फार्म के कारिंदे ने निहंग युवक पर मुर्गा देने से इनकार करने पर बुरी तरह पिटाई करने का आरोप लगाया है। हमले में उसके पैर का मांस फट गया, जिसे सोनीपत के जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी निहंग को नवीन संधू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाबा अमन सिंह के डेरे का बताया गया है।
विज्ञापन

बिहार के जिला दरभंगा के गांव कन्हौठी निवास मनोज पासवान ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के गांव सिंघु में सिंह पोल्ट्री फार्म पर काम करता है। वह करीब 15 साल से पोल्ट्री फार्म पर मजदूरी करता है। वह वीरवार को रेहड़ी में मुर्गे लेकर कुंडली की तरफ आ रहा था। इस बीच बाबा अमन सिंह डेरे के निहंग सिख करनाल के गगसीना गांव निवासी नवीन संधू ने उसका रास्ता रोक लिया। निहंग ने मनोज से एक मुर्गा देने को कहा। जब मनोज ने इनकार कर दिया तो आरोपी ने उस पर लाठी से हमला कर दिया। उसके पैर का मांस फट गया। मनोज का आरोप है कि उस पर बीड़ी पीने का आरोप लगाकर पीटा गया। उसके साथी पप्पू से भी मारपीट की गई। इसका वीडियो संयुक्त किसान मोर्चा के कुछ वॉलंटियर व किसानों ने बना लिया। मामला बढ़ गया और संयुक्त किसान मोर्चा ने काफी सख्ती दिखाई। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। निहंग राजा राज सिंह, बाबा धर्मसिंह, बाबा गुरुसेवक व अन्य मौके पर पहुंच गए। निहंग जत्थेदार राजा राज सिंह ने कुंडली थाना पुलिस को सूचना दी और आरोपी नवीन संधू को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किसान आंदोलन से शुरुआत से जुड़ा है आरोपी
करनाल के गगसीना गांव निवासी नवीन संधू शुरुआत से ही किसान आंदोलन से जुड़ा हुआ है। वह आंदोलन के दौरान निहंग सिखों के संपर्क में आया। उसकी मुलाकात बाबा अमन सिंह से हुई। 13 अप्रैल को बैसाखी के दिन नवीन संधू ने अमृत चखा और निहंग सिख बन गया। इसी वजह से अभी उसके बाल भी छोटे हैं। इस पर कई सवाल उठ रहे थे। करनाल के किसान नेताओं ने इसकी पुष्टि की कि नवीन संधू नकली नहीं, बल्कि असली निहंग सिख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे मामले की तह तक जाए पुलिस
मामले को लेकर निहंग जत्थेदार राजा राज सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पूरे मामले की तह तक जाने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि मामले में अमन सिंह से भी पुलिस पूछताछ करना चाहे तो कर सकती है। निहंग जत्थेदार इसका विरोध नहीं करेंगे।

वर्जन
मुर्गा मांगने को लेकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।
- वीरेंद्र कुमार, डीएसपी सोनीपत
वर्जन
युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में लाया गया था। उसके पैर पर हमला किया गया था, जिससे उसके पैर का मांस फट गया है। उसे उपचार दिया गया है।
- डॉ. संदीप मलिक, चिकित्सक सामान्य अस्पताल सोनीपत
------------
किसान आंदोलन के दौरान पहले भी हो चुकी हैं हिंसक घटनांए
कुंडली बॉर्डर पर जारी आंदोलन के बाद क्षेत्र में पहले भी कई हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें निहंगों पर मुकदमे भी दर्ज हुए हैं।
-12 अप्रैल को कुंडली बार्डर पर निहंग ने युवक शेखर पर तलवार से किया जानलेवा हमला।
-12 जून को सेरसा गांव के तत्कालीन पंच रामनिवास पर हमला कर घायल किया गया।
-3 अगस्त को सीआरपीएफ जवान पर जानलेवा हमला, 10-15 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा दर्ज हुआ।
-2 अक्तूबर को लंगर में दाल लेने गए युवक राजू पर तलवार से हमला, गंभीर रूप से घायल।
-मनौली के कार सवार किसान पर जानलेवा हमला, गाड़ी तोड़ी
-कुंडली के दुकानदार पर दुकान में घुसकर हमला किया।
-15 अक्तूबर को पंजाब के लखबीर की नृशंस हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed