{"_id":"5fd50f9c8ebc3e41d57c2e3f","slug":"nigam-election-candidate-final-sonipat-news-rtk5861163117","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने ललित बत्रा को दिया मेयर का टिकट, पार्षद प्रत्याशी भी घोषित किए, छह वार्ड में जजपा के प्रत्याशी होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने ललित बत्रा को दिया मेयर का टिकट, पार्षद प्रत्याशी भी घोषित किए, छह वार्ड में जजपा के प्रत्याशी होंगे
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए भाजपा ने ललित बत्रा को टिकट दिया है। ललित बत्रा की भाजपा संगठन में मजबूत पकड़ होने के साथ ही पंजाबी होने के कारण टिकट दिया गया है। भाजपा ने पार्षद प्रत्याशी भी घोषित कर दिए है तो छह वार्डों में जजपा के प्रत्याशी होंगे, जिनकी घोषणा जजपा रविवार को करेगी। वहीं कांग्रेस भी मेयर व पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा रविवार को करेगी। अब प्रत्याशियों की घोषणा के बाद चुनावी रंग चढ़ना शुरू हो गया है और यहां चुनाव में प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर होना तय है।
सोनीपत नगर परिषद को जुलाई 2015 में नगर निगम बनाया गया था और उसके बाद पांच साल से लगातार चुनाव का इंतजार हर कोई कर रहा है। लेकिन नगर निगम बनने के बाद से लगातार खींचतान चलती रही और उससे चुनाव लटकते रहे। जहां पहले निगम में शामिल किए गए 26 गांवों को बाहर करने के लिए आंदोलन होता रहा तो 13 गांव बाहर निकलने पर वार्डबंदी भी कई बार करानी पड़ी। अब पांच साल बाद निगम का चुनाव होगा और नगर निगम बनने के बाद यह पहला चुनाव होना है। इसलिए ही यह चुनाव भाजपा व कांग्रेस दोनों के लिए अहम माना जा रहा है। निगम चुनाव में मेयर के लिए भाजपा ने ललित बत्रा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पंजाबी बिरादरी से होने के कारण भी ललित बत्रा को आगे किया गया है, क्योंकि शहर में 40 प्रतिशत वोटर पंजाबी हैं। ललित बत्रा ने वर्ष 2005 में विधानसभा का चुनाव भी भाजपा की टिकट पर लड़ा था। इसके अलावा वह अगस्त तक ब्यूरो ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेज के वाइस चेयरमैन थे और उससे पहले वह लोकसभा क्षेत्र प्रभारी रह चुके है।
--
पार्षदों के नाम के लिए खूब चली खींचतान, जजपा छह वार्डों में आज घोषित करेगी
भाजपा को पार्षद के नाम के लिए काफी खींचतान करनी पड़ी, क्योंकि एक-एक वार्ड से कई नाम आए हुए थे। इसलिए शनिवार की रात तक खींचतान होती रही। लेकिन कमेटी ने आखिर में अपनी मुहर लगाई और पार्षद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई। इनके अलावा 20 वार्डों में छह जजपा को दिए गए हैं और उनमें जजपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। जजपा ने नाम भी लगभग तय कर लिए है और उनकी केवल घोषणा होनी बाकी है। जजपा के जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया ने बताया कि प्रत्याशियों के नाम की घोषणा रविवार को कर सकते है।
विज्ञापन
--
वार्ड प्रत्याशी
1 हरिप्रकाश सैनी
2 रविंद्र दिलावर
3 सुरेंद्र मदान
4 बबीता कौशिक
5 जजपा
6 जजपा
7 मुनिराम लाला
8 पुनीत त्यागी राई
9 सुनैना भारद्वाज
10 ममता लूथरा
11 इंदु वलेचा
12 लक्ष्मी नारायण तनेजा
13 संगीता सैनी
14 संजय ठेकेदार
15 अतुल जैन
16 सीमा ग्रोवर
17 जजपा
18 जजपा
19 जजपा
20 किरणबाला