{"_id":"66ad232174bea6499c08ef43","slug":"nhm-workers-performed-havan-for-the-goodwill-of-the-government-strike-extended-till-6-sonipat-news-c-197-1-snp1003-122317-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एनएचएम कर्मियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन, 6 तक बढ़ाई हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एनएचएम कर्मियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन, 6 तक बढ़ाई हड़ताल
Fri, 02 Aug 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 02 Aug 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो 25. सोनीपत के नागरिक अस्पताल में धरना स्थल पर हवन करते एनएचएम कर्मी। संवाद
सोनीपत। एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मियों ने हड़ताल के आठवें दिन शुक्रवार को धरनास्थल पर हवन किया। उन्होंने जिला नागरिक अस्पताल में आयोजित हवन में मंत्रोच्चारण के साथ आहुति डालकर भगवान से सरकार की सद्बुद्धि के लिए कामना की। दोपहर बाद सिविल सर्जन कार्यालय में डॉ. जयकिशोर की मौजूदगी में एनएचएम कर्मियों की मिशन निदेशक के साथ हुई वर्चुअल बैठक बेनतीजा रही। उन्होंने कहा कि जिन मांगों को सरकार ने माना है, उनको लागू नहीं किया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने 6 अगस्त तक अपनी हड़ताल बढ़ाई है। जब तक सरकार उनकी जॉब सुरक्षा के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं करती, वह अपनी हड़ताल जारी रखेंगे।
धरने की अध्यक्षता कर रहे डॉ. चक्रवर्ती ने बताया कि हड़ताल की वजह से आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है। सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांगों के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाया जा रहा है। सरकार से एक ही मांग है कि सरकार एनएचएम कर्मियों को पक्का करें। सातवां वेतन आयोग लागू किया जाए। वेतन विसंगति को दूर किया जाए। साथ ही उन्हें जॉब सुरक्षा की गारंटी दी जाए।
एनएचएम कर्मचारी साझा मोर्चा के जिला प्रधान कप्तान राणा, महासचिव शीला आंतिल ने बताया कि एनएचएम के मिशन निदेशक के साथ एनएचएम कर्मचारी साझा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता हो चुकी है। सरकार की ओर से उन्हें सिर्फ बरगलाने की कोशिश की जा रही है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान आदर्श, रामपति, सरोज, सुमिता, पूनम, सरिता, सुनील समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।