फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NHM women workers applied mehendi, kept a collective fast at the protest site

Sonipat News: एनएचएम महिला कर्मियों ने रचाई मेहंदी, धरना स्थल पर रखा सामूहिक उपवास

Mon, 05 Aug 2024 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 05 Aug 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
NHM women workers applied mehendi, kept a collective fast at the protest site
फोटो 16. सोनीपत के नागरिक अस्पताल में धरना स्थल पर सामू​हिक उपवास पर बैठी एनएचएम महिला कर्मी। स
सोनीपत। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल सोमवार को 11वें दिन भी जारी रही। उन्होंने जिला नागरिक अस्पताल में चल रहे धरनास्थल पर कर्मियों ने सुबह 9 से शाम 4 बजे तक सामूहिक उपवास रखा। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर उन्हें पक्का करने व अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। धरनास्थल पर महिला कर्मियों ने हाथों पर एनएचएम कर्मियों को पक्का करो लिखकर मेहंदी रचाकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी लंबित मांगों को जल्द नहीं माना तो वह बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिला प्रधान कप्तान राणा ने बताया कि सरकार एनएचएम कर्मियों की मांगों को जल्द पूरा करें। अगर सरकार की ओर से उनकी मांगों की अनदेखी करती रही तो वह सभी चौक पर नुक्कड़ सभाएं कर सरकार की गलत नीतियों का पर्दाफाश करने को मजबूर होंगे। अगर 6 अगस्त तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वह अपनी हड़ताल को आगे बढ़ा सकते हैं। जब तक सरकार उनकी नौकरी की सुरक्षा के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं करती, वह अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। धरने की अध्यक्षता राजेश छिक्कारा ने की और संचालन कविराज ने किया। इस दौरान डॉ. चक्रवर्ती शर्मा, संजीव, जयपाल, रविंद्र, मिथलेश, सरोज, सुनीता, प्रीति समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 16. सोनीपत के नागरिक अस्पताल में धरना स्थल पर सामूहिक उपवास पर बैठी एनएचएम महिला कर्मी। स

फोटो 16. सोनीपत के नागरिक अस्पताल में धरना स्थल पर सामूहिक उपवास पर बैठी एनएचएम महिला कर्मी। स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed