फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NHM employees to launch agitation if demands are not met.

Sonipat News: मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन करेंगे एनएचएम कर्मचारी

Mon, 24 Aug 2026 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
NHM employees to launch agitation if demands are not met.

विज्ञापन
सोनीपत। एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य स्तरीय बैठक रविवार को नेशनल हाईवे-44 स्थित असावरपुर गांव में हुई। बैठक में 19 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई बैठक में बनी सहमति और 14 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई। कर्मचारियों ने मांगें जल्द पूरी नहीं होने पर आंदोलन और घेराव की चेतावनी दी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान राणा ने की और संचालन प्रदेश महासचिव डॉ. अरुण वर्मा ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान राणा ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों का संघर्ष 12 वर्ष से जारी है।
बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने समस्याएं रखीं। उन्होंने लंबे समय से सेवा दे रहे एनएचएम कर्मचारियों को नियमित करने और न्यायालयों के कर्मचारियों के पक्ष में दिए फैसलों को जल्द लागू करने की मांग की। इसके अलावा पात्र कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ, रुका डीए और अन्य लंबित वित्तीय लाभ देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 अगस्त की बैठक में बनी सहमति के अनुसार सरकार निर्धारित समय में सकारात्मक कार्रवाई करती है तो संगठन सरकार और स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद करेगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरि राज, शमशेर सिंह, कानूनी सलाहकार पवन सूर्यवंशी, शीला मेहरा, कृष्णा, डॉ. अंकित फौगाट, कुलदीप, विपुल, अमित लाडवाल, डॉ. मधु वर्मा, सुरेश नरवाल, मेहर सिंह, जागीर सिंह, बिजेंद्र हुड्डा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन समय पर देने और कैशलेस मेडिकल सुविधा की मांग
कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में देरी और अनियमितताओं को दूर कर समय पर वेतन देने की व्यवस्था लागू करने की मांग की। नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर कैशलेस मेडिकल सुविधा, वन टाइम ट्रांसफर, वर्दी भत्ता, बढ़े हुए अवकाश, अर्जित अवकाश और सीएल में बढ़ोतरी सहित अन्य सुविधाएं देने की मांग भी रखी गई। संविदा कर्मचारियों को ग्रेच्युटी और सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed