फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NHAI to remove puncture repair shops and hawkers from service lanes within three days

Sonipat News: एनएचएआई को तीन दिन में हटवानी होंगी सर्विस लेन से पंक्चर बनाने की दुकानें, रेहड़ियां

Mon, 30 Mar 2026 06:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
NHAI to remove puncture repair shops and hawkers from service lanes within three days
​अ​धिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा की बैठक करते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


सोनीपत। लघु सचिवालय में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा कमेटी की मासिक बैठक हुई। इसमें सड़क दुर्घटना के संभावित क्षेत्र, हाट स्पॉट आदि पर चर्चा की गई। एसडीएम सुभाष चंद्र ने निर्देश दिए कि स्पीडिंग, लापरवाही और रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने वालों के चालान किए जाएं।
एसडीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एनएच-44 पर बीसवां मील के सर्विस लेन पर अवैध रूप से संचालित पंक्चर बनाने की दुकानों व गन्ने के जूस के ठेलों आदि को तीन दिन के अंदर हटवाएं। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि फरवरी में रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 386, ब्लैक फिल्म के 114 और बगैर सीट बेल्ट के 197 चालान किए गए हैं। एसडीएम ने फरवरी में किए गए चालानों की रिपोर्ट का भी विश्लेषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांधी चौक से बस अड्डा, मामा भांजा चौक से गीता भवन चौक, मुरथल अड्डा से सब्जी मंडी व अन्य विभिन्न हॉट स्पॉट चौकों पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए गंभीरता से कार्य करें।
इसके अलावा सड़क में हुए गड्ढों व जलभराव की स्थिति पर भी संज्ञान लेते हुए उन्होंने इसे तत्काल दुरुस्त करने के लिए कहा। खासकर सीआरपीएफ कैंप के पास सड़क पर बने गड्ढों व जलभराव की समस्या को दूर कर जल्द एक्शन टेकन रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए।

एनएचएआई के अधिकारियों के साथ जिले के राष्ट्रीय राजमार्गों को इंटरकनेक्ट करने व एनएच-44 पर फुटओवर ब्रीज को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सीटीएम डॉ. अनमोल, एसडीएम प्रवेश कादियान, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, एसीपी मलकीत सिंह, एसीयूटी योगेश दिल्हौर मौजूद रहे।



----



चालान ------- संख्या

ओवर स्पीड ---- 66

बिना हेलमेट ---- 227

बिना सीट बेल्ट --- 197

ड्राइव के दौरान फोन का प्रयोग - 02

नशे में वाहन चलाना - 99

अंडर एज ड्राइविंग - 05

रांग साइड ड्राइविंग - 386

ब्लैक फिल्म - 114

आरटीए की ओर से - 330
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed