{"_id":"6209612e0465d5774a5222b7","slug":"nh-44-drivers-hiccuping-on-the-broken-highway-sonipat-news-rtk638330428","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-44 : टूटे हाईवे पर हिचकोले खा रहे वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-44 : टूटे हाईवे पर हिचकोले खा रहे वाहन चालक
विज्ञापन
बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास सड़क पर भरा पानी व टूटी सड़क। संवाद
- फोटो : Sonipat
नेशनल हाईवे (एनएच)-44 को दिल्ली से पानीपत तक आठ लेन किया जा रहा। राई से पानीपत की तरफ काम काफी हद तक पूरा हो गया है, लेकिन हाईवे फिर से जगह-जगह टूटकर बिखरने लगा है। खासकर फ्लाईओवर के पास बने संपर्क मार्ग की हालत खस्ता है, जिससे वाहन चालक हिचकोले खाते हुए निकलने को मजबूर हैं। बहालगढ़, राई व मुरथल से पहले हालात ज्यादा ही खराब हो चुके हैं। राई व बहालगढ़ के पास तो हाईवे से पानी निकासी का प्रबंध नहीं है, जिससे मुसीबत बढ़ गइ है।
एनएच-44 पर वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते इसका चौड़ीकरण किया जा रहा है। हाईवे पर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात समेत अन्य राज्यों के रोजाना करीब 1.5 लाख वाहन गुजरते हैं। राई से पानीपत तक इस हाईवे का निर्माण काफी हद तक हो चुका है। हालांकि अब राई, बहालगढ़ व मुरथल के पास हाईवे पर काफी बड़े गड्ढे हो गए हैं। वाहन चालक टूटे हाईवे से निकलकर जाने को मजबूर हैं। टूटे हाईवे के कारण बहालगढ़ चौक पर जाम भी लगने लगा है।
बहालगढ़ व राई के पास भरा रहता है पानी
एनएच-44 पर बहालगढ़ व राई के पास पानी भरा रहता है, जिससे यहां पर सड़क टूट गई है। यहां पानी निकासी का कोई बेहतर प्रबंध नहीं है। बहालगढ़ पेट्रोल पंप व ढाबे के सामने काफी दूर तक पानी भरा रहता है। बहालगढ़ चौक पर भी कैंटर यूनियन के पास पानी भरने सेकरीब 500 मीटर सड़क टूटी हुई है। फ्लाईओवर के नीचे भी सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। वाहनों के रेंगकर निकलने से कई बार यहां जाम की स्थिति भी बन जाती है।
विज्ञापन
वर्जन
सड़क टूटने की जानकारी मिली है। उसकी जल्द मरम्मत कराकर वाहन चालकों को राहत दी जाएगी। सड़क पर पानी न भरे, इसके लिए प्रबंध किए जा रहे हैं।
- आनंद दहिया, डीजीएम, एनएचएआई