फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NH-352A: Vehicles will gain speed in June, journey till Jind will be completed in one and a quarter hour

एनएच-352ए : जून में रफ्तार भरेंगे वाहन, जींद तक का सफर सवा घंटे में होगा पूरा

Thu, 06 Mar 2025 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
NH-352A: Vehicles will gain speed in June, journey till Jind will be completed in one and a quarter hour
फोटो 14: सोनीपत के पास निर्मित ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग-352ए पर दौड़ते वाहन। स्रोत: एनएचएआ
सोनीपत। ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-352ए पर वाहन जून माह में रफ्तार भरते नजर आएंगे। कामी चौक से गांव बड़वासनी तक बनाए जा रहे फ्लाईओवर को जल्द पूरा करने की तैयारी है। लाठ-जौली के पास फ्लाईओवर का निर्माण जारी है। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तरफ से सात टीमें बढ़ा रखी है। सोनीपत से गोहाना के बीच हाईवे का निर्माण होने से वाहन चालक जींद तक का सफर सवा घंटे में पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन



साढ़े चार साल पहले सोनीपत-जींद ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-352ए का निर्माण शुरू हुआ था। यह हाईवे मुरथल जीटी रोड (एनएच-44) से शुरू होकर सोनीपत और गोहाना से होते हुए जींद तक है। पहले चरण में गोहाना से जींंद तक हाईवे का निर्माण पूरा कर लिया है। नेशनल हाईवे 352-ए का दूसरा चरण का निर्माण मार्च तक पूरा हो जाएगा। मुरथल जीटी रोड से गोहाना तक हाईवे का निर्माण 799 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 95 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


रेल लाइन पर गार्डर रखकर स्लैब डाला जा रहा



सोनीपत से दिल्ली-अंबाला और सोनीपत-जींद रेललाइन गुजरती हैं। इन लाइनों से रोजाना 40 ट्रेनों की आवाजाही होती हैं। दिल्ली-अंबाला और सोनीपत-जींद रेललाइन पर स्लैब डालने का काम जारी है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नए हाईवे को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


600 मीटर बनाया जा रहा एलिवेटेड हाईवे



गांव बड़वासनी के पास एनएच-352 ए के हिस्से में एलिवेटेड हाईवे का निर्माण कराया जा रहा है। यह हाईवे सोनीपत-बड़वासनी मार्ग के ऊपर से गुजर रहा है। 600 मीटर दूरी तक 26 पिलरों पर एलिवेटेड हाईवे का निर्माण जारी है। बड़वासनी के पास यह मार्ग एनएच-352ए और एनएच-334पी को आपस में कनेक्ट किया जाएगा। जिसके माध्यम से गोहाना से बवाना आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को एक वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा। छह किलोमीटर हिस्से में दो आरओबी और तीन फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है।



सोनीपत से गोहाना के बीच एनएच-352ए का निर्माण जून तक पूरा कर चालू कर दिया जाएगा। सोनीपत शहर के पास दोनों रेलवे लाइन पर स्लैब डालने का काम जारी है। बड़वासनी के पास एलिवेटेड हाईवे बनाया जा रहा है। जून तक काम पूरा होने पर इस हाईवे को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।


- जगभूषण शर्मा, परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण

सार्वजनिक-निजी साझेदारी (पीपीपी) के तहत एनएच-352ए का निर्माण कराया जा रहा है। हाईवे का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसके लिए टीम लगातार निर्माण में जुटी हुई है।
- श्याम नारायण दूबे, परियोजना प्रबंधक

फोटो 14: सोनीपत के पास निर्मित ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग-352ए पर दौड़ते वाहन। स्रोत: एनएचएआ

फोटो 14: सोनीपत के पास निर्मित ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग-352ए पर दौड़ते वाहन। स्रोत: एनएचएआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed