फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NH-334B was not completed, soil erosion from the edges in the rain

एनएच-334बी पूरा बनकर नहीं हुआ तैयार, बारिश में किनारों से मिट्टी का कटाव

Mon, 09 Aug 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
NH-334B was not completed, soil erosion from the edges in the rain
खरखौदा (सोनीपत)। एनएचएआई की ओर से एनएच-334बी का निर्माण कराया जा रहा है। इसके निर्माण पर 1020 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। क्षेत्र में निर्माणाधीन एनएच से गांव रोहणा के रास्ते पर बनाया गया रैंप बारिश के कारण खराब हो गया है। मिट्टी कटाव होने से एनएच को गांव से जोड़ने वाली सड़क पर दरारें आ गई हैं, ऐसे में ग्रामीणों ने एनएचएआई के अधिकारियों से मामले में संज्ञान लेने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण नवीन, सतपाल, सचिन, सागर व अमित का कहना है कि गांव के बाहरी छोर से राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी का निर्माण किया जा रहा है, जिससे गांव रोहणा से बरोणा जाने वाले मार्ग की भी क्रॉसिंग है। इसी जगह पर बारिश के कारण हुए मिट्टी कटाव के चलते न केवल सड़क के आसपास गहरे गड्ढे बन गए हैं, बल्कि सड़क पर भी दरारें आ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मामले में अगर जल्द ही संज्ञान नहीं लिया गया तो सड़क और ज्यादा खराब हो सकती है। ऐसे में जिन हिस्सों से मिट्टी बह गई है और सड़क का जो हिस्सा दरार आने से खराब हो गया है, उसकी जल्द मरम्मत की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग से गांव के जिस हिस्से पर भी रैंप बनाकर रास्ता दिया गया है, हर जगह पर यही हाल है, ऐसे में ग्रामीणों ने मांग की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के इस हिस्से का अधिकारी संज्ञान लें और खराब हिस्से को दुरुस्त करवाएं।
विज्ञापन

वर्जन
निर्माणाधीन एनएच से गांवों की तरफ जाने वाले जिन मार्गों पर बारिश की वजह से मिट्टी कटाव हुआ है, उनको बरसात का सीजन खत्म होने के बाद ठीक करा दिया जाएगा। बारिश ज्यादा होने की वजह से निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आनंद दहिया, क्षेत्रीय प्रबंधक एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed