फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ngt root divert

एनजीटी के आदेश पर डायवर्ट किए रूट

Sat, 23 Jan 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 23 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
ngt root divert
दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण पर रोक लगाने के एनजीटी के आदेश ने जिले की सड़कों पर वाहनों का दबाव और प्रदूषण दोनों बढ़ा दिए हैं। कामर्शियल वाहनों की दिल्ली में एंट्री बंद होने से नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद और रेवाड़ी की तरफ जाने वाले वाहन सोनीपत से होकर निकल रहे हैं। इस बारे में डीआईजी ट्रैफिक एंड हाईवे सिवास कविराज की तरफ से सोनीपत पुलिस अधीक्षक को भी पत्र भेजकर सूचित किया गया है। साथ ही हाईवे अथॉरिटी और पीडब्ल्यूडी को इस दिशा में दिशा सूचक और संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे वाहन चालकों को गंतव्य तक जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े। आदेशों के चलते सोनीपत पुलिस ने भी कई जगहों पर नाका लगा दिए हैं। ताकि वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


ये रहेगा रूट
सोनीपत में एनएच-1 से गुड़गांव एनएच-8 पर जाने के लिए सेक्टर-7-8 कट से सोनीपत सेक्टर-12 मोड़, खरखौदा, सांपला, झज्जर, फरुखनगर से होते हुए गुड़गांव में प्रवेश कराया जाएगा। इसी रास्ते से सांपला, झज्जर, बादली, चंदू बुढ़ाना होते हुए गुड़गांव जाया जा सकता है। इसी मार्ग से सांपला और गुड़गांव से आना होगा। गाजियाबाद, लोनी और नोएडा की तरफ जाने वाले वाहनों को बहालगढ़ से वाया बागपत होकर जाना है।
विज्ञापन


लगा दिए हैं नाके
भारी वाहन दिल्ली की सीमा में प्रवेश न करें, इसके लिए दिल्ली बॉर्डर पर तो पहले से ही पुलिस तैनात है। अब सोनीपत पुलिस ने भी जीटी रोड और सोनीपत-खरखौदा मार्ग पर कई जगह नाके लगाए हैं। इन नाकों के जरिए ही भारी वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। जीटी रोड पर सेक्टर 7-8 कट पर नाके लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों के लगी लंबी लाइनें
यूं तो वाहन डायवर्ट आधिकारिक रूप से अब किए गए हैं, लेकिन इससे पहले ही ग्रीन टैक्स से बचने के लिए भारी वाहन इन्हीं सड़कों का प्रयोग कर अपने गंतव्य की ओर जाते थे। जो बचे-खुचे ड्राइवर ग्रीन टैक्स देकर दिल्ली निकलते थे, उन्हें भी अब उन्हीं सड़कों पर उतार दिया। इसके चलते खरखौदा और सोनीपत शहर में जाम की स्थिति बनी रही। बहालगढ़ रोड पर भी वाहनों की भारी संख्या के चलते जाम बना रहा।


वाहनों को डायवर्ट करने के लिए नाके लगाए गए हैं। सड़कों पर जगह-जगह तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि वाहनों को चलायमान बनाए रखें, सड़क पर जाम की स्थिति न बनने दें।
-राहुल देव, डीएसपी, ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed