फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   New sectors will be developed in Sonipat of Haryana

सोनीपत मास्टर प्लान: एनएच-44 के साथ 24 सेक्टर, एनएच-334बी व केएमपी के पास बसाए जाएंगे 12 सेक्टर

Sun, 13 Mar 2022 08:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Mar 2022 08:42 PM IST
सार

आईएमएटी फेज-2 में चार गांवों की जमीन का अधिग्रहण होगा, मुरथल में ट्रांसपोर्ट सेक्टर बनेगा। नांगल कलां, किशोरा व खरखौदा के पास शिक्षण संस्थाओं के सेक्टर बसाए जा सकेंगे। सोनीपत व खरखौदा के मास्टर प्लान को सरकार ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
New sectors will be developed in Sonipat of Haryana
एनएच-44 के किनारे बिल्डर कंपनी में बनी गगनचुंबी इमारत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में शिक्षा का हब बन चुके सोनीपत का विस्तार करने के लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सोनीपत व खरखौदा शहर के मास्टर प्लान को मंजूरी दी है। सोनीपत के मास्टर प्लान 2031 में नेशनल हाईवे (एनएच)-44 के साथ 24 सेक्टर बसाए जाएंगे। साथ ही खरखौदा के मास्टर प्लान 2041 में एनएच-334बी व कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे के बीच 12 सेक्टर बसाए जाने की मंजूरी मिली है।

विज्ञापन


खरखौदा के सेक्टर-6 में शॉपिंग मॉल, दुकान, होटल, रेस्टोरेंट बनाए जाएंगे। साथ ही मुरथल के पास ट्रांसपोर्ट के लिए सेक्टर-87 बसाया जाएगा। सोनीपत व खरखौदा के नए मास्टर प्लान उद्योग व शहर में बढ़ते कारोबार को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार ने सोनीपत के 2031 का मास्टर प्लान जनसंख्या के आधार पर बनाया है। सेक्टर ऐसे होंगे, जो महानगरों के सेक्टरों को टक्कर देंगे। इनमें वाणिज्यिक, शिक्षण संस्थान, औद्योगिक सेक्टर भी शामिल हैं। इसके साथ सुबह शाम टहलने के लिए आधुनिक पार्क बनाए जाएंगे। सोनीपत में रहने के लिए अपने घर का सपना भी पूरा हो सकेगा। नगर योजनाकार विभाग ने रिहायशी सेक्टर बसाने की साइड चिह्नित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सेक्टर कुंडली से लेकर खरखौदा तक होंगे। इन सेक्टरों की साइट को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के साथ-साथ बिल्डर भी विकसित करेंगे। नए प्लान के अनुसार, सेक्टर-16 बी व 16 सी, 68ए, 69, 70, 70ए, 77, 77ए, 78, 80, 84, 85 आवासीय होंगे। इन सेक्टरों को बसाने के लिए अटेरना, सेरसा, बहालगढ़, किशोरा, जोशी चौहान, नांगल खुर्द, मुरथल व देवडू की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। वहीं औद्योगिक क्षेत्र के लिए सेक्टर-71, 72, 73, 74, 75, 76 बसाए जाएंगे। इसके लिए गांव औरंगाबाद, सेवली, खेवड़ा, जाखौली, असावरपुर व झुंडपुर की जमीन अधिग्रहण की जाएगी। 
 

खरखौदा आईएमटी का होगा विस्तार, आवासीय सेक्टर बसाए जाएंगे
खरखौदा के मास्टर प्लान 2041 में आईएमटी का विस्तार किया जाएगा। आईएमएटी फेज-2 के लिए रामपुर, सैदपुर, जटौला व फिरोजपुर बांगर गांव की जमीन अधिग्रहित की जा सकेगी। इसके अलावा सेक्टर-2, 2ए, 4, 6, 7, 9, 10, 10ए, 11, 11ए आवासीय होंगे। इस सेक्टरों को खरखौदा के अलावा गांव पिपली, गोपालपुर, बरोणा, छिनौली और थाना कलां की जमीन पर बसाया जा सकेगा।  

सोनीपत के तीन सेक्टरों में खुलेंगे शिक्षण संस्थान
सोनीपत को शिक्षा का हब माना जाता है। यहां देश-विदेश से काफी छात्र पढ़ाई के लिए आते हैं। यहां विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थान खोलने के लिए गांव नांगल खुर्द व किशोरा की जमीन पर सेक्टर-79 व 81 बसाए जाएंगे। इसी तरह खरखौदा के पास सेक्टर-1 बसाया जाएगा। इन जगहों पर शिक्षण संस्थान खुलने से एनएच-44 व एनएच-334बी से आवागमन करने वाले युवाओं को काफी फायदा होगा। 

मुरथल में बसाया जाएगा यातायात सेक्टर
गांव मुरथल की जमीन पर यातायात के लिए सेक्टर-87 बसाया जाएगा। नांगल खुर्द व मुरथल की जमीन पर वाणिज्यिक क्षेत्र के लिए सेक्टर-82 व 83 बसाया जाएगा, खरखौदा में सेक्टर-6 वाणिज्यिक क्षेत्र के लिए होगा। इससे जिले में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। 


 

शहरीकरण के बढ़ावा देने के लिए मुख्यालय की ओर से सोनीपत व खरखौदा के मास्टर प्लान को मंजूरी मिल चुकी है। नए मास्टर प्लान के अनुसार वाणिज्यिक क्षेत्र, यातायात और मल्टीनेशनल कंपनियों के लिए सेक्टर बसाए जाएंगे। साथ ही आईएमटी और एनएच-44 के साथ आवासीय सेक्टरों को बसाया जाएगा। - नरेश कुमार, जिला नगर योजनाकार, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed